राष्ट्रवाणी: नितिन नामदेव, रायपुर. प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने के बाद छत्तीसगढ़ का सियासी माहौल गरमाया हुआ है. रायपुर के खम्हारडीह पुलिस स्टेशन के बाहर बीती रात से पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कांग्रेस कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर रद्द करने की मांग की जा रही है. वहीं भाजपा नेताओं पर भी केस दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेसी अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी के धरना देने को लेकर कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया था. प्रदर्शन के दौरान उग्रता दिखाने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. इसके विरोध में अब कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने थाने पहुंचकर विरोध जताते हुए उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की. इसके बाद थाने के बाहर ही टेंट बनाकर कांग्रेस अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गई है. धरने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार पुलिस प्रशासन पर दबाओं बना रही है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ जबरन कार्रवाई की गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस नहीं लिया जाता, तब तक कांग्रेस का धरना जारी रहेगा. दीपक बैज ने भाजपा के प्रदर्शन को कांग्रेस मुख्यालय पर हमला करार दिया. वहीं पुलिस की कार्रवाई को एकपक्षिय बताते हुए मामले में जांच की बात कही. साथ ही भाजपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की.
Trending
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
