कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन गेम Free Fire खेलते-खेलते बिहार के एक युवक का दिल कोरबा की लड़की पर आ गया. युवती से मिलने वह बिहार से कोरबा पहुंच गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

युवक श्री राम डोमेट्री होटल में ठहरा रहा. इस दौरान पुलिस की अचानक हुई जांच में युवक के पास से कट्टा और कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने होटल में दबिश देकर युवक राहुल सिंह को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ऑनलाइन गेम Free Fire के दौरान उसकी कोरबा की एक युवती से दोस्ती हुई थी. बातों-बातों में यह दोस्ती प्यार में बदल गई और मिलने के इरादे से वह सीधे कोरबा पहुंच गया.

बता दें कि आरोपी राहुल सिंह आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ बिहार में कई मामले दर्ज है. पुलिस इस मामले में भी बिहार पुलिस से संपर्क कर जांच कर रही है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने अपील की है कि बाहर से आने वाले राहगीरों की सूचना होटल संचालक तुरंत पुलिस को दें नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है.




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version