राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है।

पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार रात लुंड्रा में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दो नाबालिग छात्राएं पैदल कार्यक्रम देखने जा रही थीं।

रास्ते में बाइक और स्कूटी सवार चार युवकों ने उन्हें कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने का झांसा दिया। झांसे में आकर एक छात्रा बाइक पर और दूसरी स्कूटी पर बैठ गई। आरोपितों ने एक छात्रा को लुंड्रा में कार्यक्रम स्थल पर उतार दिया, जबकि दूसरी छात्रा को स्कूटी सवार युवक कार्यक्रम स्थल की ओर ले जाने के बजाय सुनसान जगह पर ले गया और फोन कर अपने तीन साथियों को भी बुला लिया।

इसके बाद चारों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और आपबीती स्वजन को बताई। स्वजन मंगलवार को पीड़िता को लेकर लुंड्रा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

आरोपियों का कराया जा रहा मेडिकल टेस्ट शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई। घेराबंदी कर तीन आरोपितों को पकड़ा गया, जबकि फरार चौथे को देर रात धर दबोचा गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर लुंड्रा थाने में अपराध दर्ज कर चारों को हिरासत में लिया गया है।

पीड़िता के साथ आरोपितों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version