राष्ट्रवाणी: Ganja Seized in Jashpur/Image Credit: IBC24 Ganja Seized in Jashpur: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर पुलिस ने एक टाटा आईसर ट्रक से 6 क्विंटल 32 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया है।
तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे को खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपा रखा था। मामले में उत्तर प्रदेश के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजा, ट्रक, मोबाइल और नगदी समेत कुल 3 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपये की जप्ती की गई है।
खास बात यह है कि दो दिन के भीतर लावाकेरा में गांजा तस्करी के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात नशे के तस्करों पर लगातार भारी पड़ रहा है। ताजा मामला लावाकेरा पुलिस चेकिंग बैरियर का है, जहां एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम उड़ीसा की ओर से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी।
इसी दौरान UP-47-AT-9839 नंबर के टाटा आईसर ट्रक को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। (Ganja Seized in Jashpur) पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में ऊपर की तरफ खाली बोतलों से भरी बोरियां रखी गई थीं। लेकिन जब पुलिस ने इन बोरियों को हटाकर नीचे रखी बोरियों की जांच की, तो टेप से लिपटे पैकेट बरामद हुए।
जांच करने पर इन पैकेटों में गांजा मिला। पुलिस ने कुल 20 बोरियों में रखे 597 पैकेट बरामद किए, जिनका वजन 632 किलो 380 ग्राम बताया गया है। Ganja Seized in Jashpur: मामले में पुलिस ने ट्रक में सवार 42 वर्षीय विनोद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
आरोपी उत्तर प्रदेश के बहराईच जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। आरोपी गांजा तस्करी से जुड़े कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 632.380 किलो गांजा, तस्करी में इस्तेमाल टाटा आईसर ट्रक, दो मोबाइल फोन और 3 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 16 लाख 19 हजार रुपये, ट्रक की कीमत करीब 25 लाख रुपये और मोबाइल की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। नगदी समेत कुल जप्ती 3 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपये की है।
इस मामले में थाना तपकरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा उड़ीसा में कहां से खरीदा गया था और उत्तर प्रदेश में किसे इसकी डिलीवरी दी जानी थी। साथ ही इस पूरे तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।
(Ganja Seized in Jashpur) गौर करने वाली बात यह है कि 2 अक्टूबर को भी लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर 440 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। यानी महज दो दिनों के भीतर लावाकेरा में पुलिस ने एक हजार किलो से ज्यादा गांजा बरामद कर नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
जशपुर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उड़ीसा सीमा से जिले में प्रवेश करने वाले संदिग्ध वाहनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good. Web Title: Ganja worth over 3 crore seized in Jashpur CG Crime News: CG में अदाणी की फैक्ट्री में बलवा, इस बात को लेकर भिड़े छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूर, TI समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल Vande Bharat: CEC के इस्तीफे के नाम… बढ़ता जा रहा संग्राम!
मुंबई में उद्धव-राज ने मिलाया हाथ, क्या SIR मामले में चुनाव आयोग पर बढ़ रहा दबाव? West Bengal News: लव जिहाद के आरोपियों की अब खैर नहीं! यहां की सरकार लाने जा रही नया कानून, सीएम ने खुद दी जानकारी Retired IAS Murder Case Update: रिटायर्ड IAS अधिकारी हत्याकांड मामले में आया बड़ा अपडेट, पुलिस ने आरोपी पर घोषित किया इतने हजार का इनाम Wife Killed Husband In Kerala: पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, हत्या का तरीका जानकर सहम जाएंगे आप Vishwakarma Shram Samman Yojana 2.0: कारीगरों को प्रशिक्षण के दौरान मिलेंगे रुपए, इस खास सुविधा का भी मिलेगा लाभ, पारंपरिक हुनर को नई पहचान देने योगी सरकार की शानदार पहल Bihar Child Death News: प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तीन दिनों में चार लड़कियों समेत 9 बच्चों की मौत, घरों में पसरा मातम, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल
