राष्ट्रवाणी: घर पर कैसे बनाएं आंवला शैंपू, हेयर क्लीनर बनाने के लिए क्या-क्या चाहिएघर पर कैसे बनाएं आंवला शैंपू, जानें हेयर क्लीनर बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए, ऐसे करें स्टोर और इस्तेमालWritten by:Last Updated:November 21, 2026, 09:01 ISTHow To Make Amla Shampoo At Home : आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. बरसों से इसे बालों की देखभाल के लिए इंडिया में उपयोग किया जाता रहा है. ऐसे में यहां हम आपको बालों को साफ करने के लिए आंवला हेयर शैंपू बनाने का तरीका बता रहे हैं. ख़बरें फटाफटयह होममेड शैंपू डैंड्रफ, खुजली और रूखेपन जैसी कॉमन समस्याओं से राहत दिलाने के साथ बालों में स्वाभाविक चमक लौटाने में भी मदद करेगा.Image:Instagram-ig_foodlinkBest Herbal Shampoo For Hair: सदियों से बोलों की देखभाल के लिए आंवला, रीठा और शिकाकाई का इस्तेमाल लोग करते आए हैं. आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स न केवल बालों की जड़ों को पोषण देकर असमय सफेद होने और झड़ने की समस्या को कम करता है, वहीं, बालों को घना और लंबा बनाने का भी काम करता है. ऐसे में अगर आप घर पर इसका शैंपू बनाएं तो इसमें इस्तेमाल होने वाले अन्य सामग्री जैसे रीठा और शिकाकाई, स्कैल्प की गहराई से सफाई करने और इन्हें मुलायम और सुलझा हुआ बनाने का काम बड़ी ही आसानी से करते हैं. यह होममेड शैंपू डैंड्रफ, खुजली और रूखेपन जैसी कॉमन समस्याओं से राहत दिलाने के साथ बालों में स्वाभाविक चमक लौटाने में भी मदद करेगा.Image:Instagram-ig_foodlink यहां हम एक ऐसा होममेड शैंपू बनाने वाले हैं जिसमें इन तीनों के अलावा भी कुछ घरेलू सामग्री को शामिल किया जाएगा जो आयुर्वेद में बालों के लिए दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.यह घरेलू हेयर क्लीनर डैंड्रफ, खुजली और रूखेपन जैसी आम समस्याओं से राहत दिलाने के साथ बालों में स्वाभाविक चमक लौटाने में भी मदद करेगा. तो चलिए जानते हैं कि बिना कठोर सल्फेट या कृत्रिम सुगंध के तैयार यह शैंपू आप किस तरह बना सकते हैं और नियमित देखभाल के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. वो भी बड़ी आसानी से. सामग्री और बनाने की विधि- आवश्यक सामग्री- सूखा रीठा: 10 से 12 टुकड़े Advertisementसूखी शिकाकाई: 10 टुकड़े सूखा आंवला: 8 से 10 टुकड़े मेथी दाना: 1 बड़ा चम्मच अलसी के बीज (Flax seeds): 1 बड़ा चम्मच करी पत्ता: 10 से 12 पत्तियां नीम की पत्तियां: 10 से 12 गुड़हल के फूल और पत्तियां: प्रत्येक 6 से 7 एलोवेरा: 1/2 कप (ताज़ा जेल या कटा हुआ हिस्सा) पानी: 1 लीटर (तथा आवश्यकतानुसार थोड़ा अतिरिक्त पानी) बनाने की विधि- Image:Instagram-ig_foodlink -सबसे पहले सूखा रीठा, शिकाकाई, आंवला, मेथी दाना और अलसी के बीज को 1 लीटर पानी में डालकर रात भर भिगो दें. इससे सभी बीज और फल नरम हो जाएंगे और उनके गुण पानी में उतरने की शुरुआत होगी. अगली सुबह भीगी हुई सामग्री को पानी समेत एक पैन या कड़ाही में डालें. इसमें गुड़हल के फूल और पत्तियां, करी पत्ता, नीम की पत्तियां और 1/2 कप एलोवेरा मिलाएं. यदि आवश्यकता लगे तो थोड़ा अतिरिक्त पानी भी डाल सकते हैं. इस मिश्रण को मध्यम आंच पर लगभग 15 मिनट तक उबालें. उबालते समय बीच-बीच में हल्का चलाते रहें ताकि सामग्री तले में न लगे और रीठा-शिकाकाई का अर्क अच्छी तरह निकल आए. जब पानी उबलकर लगभग आधा रह जाए, तो गैस बंद कर दें. मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इस हर्बल लिक्विड को महीन छलनी या सूती कपड़े से छान लें. तैयार प्राकृतिक आंवला हेयर क्लीनर को साफ कांच या प्लास्टिक की बोतल में भरकर रखें और इस्तेमाल से पहले हल्का हिला लें. बालों में लगाने का सही तरीका (How to Use Amla Shampoo)- 1.बोतल को अच्छी तरह हिलाएं: चूंकि यह पूरी तरह प्राकृतिक और बिना केमिकल का घोल है, इसलिए इसके पोषक तत्व और गाढ़ापन बोतल के तले में बैठ सकते हैं. इस्तेमाल से पहले बोतल को अच्छी तरह हिला लें. 2.बालों को गीला करें: सबसे पहले अपने बालों और स्कैल्प को सामान्य या हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह गीला कर लें. ध्यान रखें कि पानी बहुत ज़्यादा गर्म न हो. 3.स्कैल्प पर लगाएं और मसाज करें: हर्बल शैंपू को सीधे स्कैल्प (जड़ों) पर डालें. उंगलियों के पोरों (नाखूनों से नहीं) से 3 से 5 मिनट तक हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें. नोट: बाज़ार के शैंपू की तुलना में इसमें झाग कम बनेगा, इसलिए झाग लाने के चक्कर में ज़रूरत से ज़्यादा शैंपू न डालें. रीठा अपना सफाई का काम बिना अधिक झाग के भी बखूबी करता है. 4.कुछ मिनट के लिए छोड़ दें: मसाज करने के बाद इसे बालों की लंबाई तक फैलाएं और 3 से 5 मिनट तक लगा रहने दें ताकि आंवला, मेथी और गुड़हल के पोषक तत्व स्कैल्प में समा सकें. 5.साफ पानी से धो लें: इसके बाद सादे पानी से बालों को तब तक धोएं जब तक कि सारा घोल और चिकनाहट पूरी तरह निकल न जाए. 6.आंखों का बचाव करें: रीठा और शिकाकाई आंखों में जाने पर तेज़ जलन पैदा कर सकते हैं, इसलिए बाल धोते समय आंखें कसकर बंद रखें और सिर पीछे की ओर झुकाकर धोएं. 7.कंडीशनर की ज़रूरत नहीं: इसमें अलसी, गुड़हल और एलोवेरा मौजूद हैं, जो प्राकृतिक कंडीशनर का काम करते हैं. इसलिए अलग से केमिकल कंडीशनर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती. स्टोर करने का सही तरीका (How to स्टोर Amla Shampoo)- -शैंपू को छानने के बाद हमेशा अच्छी तरह धुली और पूरी तरह सूखी हुई कांच की बोतल या पंप वाली प्लास्टिक की बोतल में भरें. बोतल में पानी की एक भी बूंद न रहे, वरना शैंपू जल्दी खराब हो सकता है. -बिना प्रिजर्वेटिव के कारण यह शैंपू रूम टेंपरेचर (सामान्य तापमान) पर 3 से 4 दिन में खराब हो सकता है या इसमें खट्टी गंध आने लगती है. इसलिए इसे फ्रिज (Refrigerator) में स्टोर करें. फ्रिज में रखने से यह 10 से 15 दिनों तक आसानी से ताज़ा बना रहता है. -नहाने जाने से लगभग 15–20 मिनट पहले जितनी मात्रा की ज़रूरत हो, उसे एक अलग कटोरी या छोटी बोतल में निकाल लें ताकि शैंपू सामान्य तापमान पर आ जाए. पूरी बोतल को बार-बार बाथरूम की नमी और गर्मी में न ले जाएं. -आइस क्यूब ट्रे का इस्तेमाल (लंबे समय के लिए): यदि आपने शैंपू ज़्यादा मात्रा में बना लिया है, तो इसे आइस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रीज़र में जमा लें. जब भी बाल धोने हों, 2 से 3 क्यूब्स निकालकर थोड़े गुनगुने पानी में पिघला लें और इस्तेमाल करें. इस तरह यह 1 महीने तक खराब नहीं होता. -अगर शैंपू से खट्टी या अजीब गंध आने लगे, उसका रंग बदल जाए या ऊपर सफेद परत (फफूंद) दिखाई दे, तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें. एक सुझाव: अगर आपने बालों में बहुत ज़्यादा या भारी तेल (जैसे नारियल या अरंडी का तेल) लगाया है, तो हर्बल शैंपू से दो बार बाल धोने पड़ सकते हैं. साथ ही, पहली बार इस्तेमाल करने से पहले कान के पीछे हल्का सा लगाकर पैच टेस्ट ज़रूर कर लें.About the AuthorPranaty Tiwary(Mukherjee) is a seasoned journalist with nearly 18 years of experience across print, television, and digital media. Known for her credible, research-driven, and reader-first approach, she special…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :OtherFirst Published :November 21, 2026, 09:01 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

