राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों की मानवता अब उन पर ही भारी पड़ने लगी है। दरअसल मामला धमतरी के शंकरदाह से जुड़ा हुआ है, जहां कोविड के दौरान एक महिला गांव पहुंची और मदद की गुहार लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें गांव में शरण दी। उन्हें कांजी हाउस में रहने की इजाजत दी, लेकिन अब वह महिला उसे खाली करने तैयार नहीं है। कुछ वर्षों पहले जब कोविड का दौर चल रहा था, जिस वक्त लोग एक से दूसरे जगह आ जा नहीं पा रहे थे। पूरी तरीके से लॉकडाउन की स्थिति थी, उस वक्त एक महिला संतोषी सिन्हा शंकरदाह पहुंची और ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई, क्योंकि संपूर्ण लॉकडाउन के चलते आने जाने की स्थिति नहीं थी, इसलिए ग्रामीणों ने उक्त महिला को अपने गांव के ही कांजी हाउस में रहने की इजाजत दी, लेकिन उनकी यह मदद अब उनके लिए मुसीबत बन गई है। ग्रामीण कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया, कोविड को गए 5 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन उक्त महिला ने अब तक कांजी हाउस खाली नहीं किया है। कांजी हाउस जहां गायों को रखा जाता है अब गांव के लोग अपने ही गोवंशों को रखने के लिए जगह तलाश रहे हैं। महिला से बार-बार अनुरोध करने के बाद भी महिला उक्त जगह को खाली करने को तैयार नहीं है। गांव वालों पर ही दोषारोपण करते हुए उन्हें फसाने की धमकी देती है। इससे परेशान होकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे थे और कलेक्टर से इस मामले पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।
Trending
- गरीबों के हक पर डाका! पीडीएस चावल की काली कमाई का खेल बेनकाब, पिकअप समेत 30 बोरी चावल जब्त – राष्ट्रवाणी
- “नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा महंगा”: धमतरी पुलिस ने अभिभावकों को दी सख्त चेतावनी, पहली बार समझाइश, दोबारा पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई – राष्ट्रवाणी
- ‘निःशुल्क अन्न सेवा–365 दिन’ अभियान : रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास की सराहनीय पहल, अंबेडकर अस्पताल में अब जरूरतमंदों को मिलेगा निशुल्क खाना – राष्ट्रवाणी
- सानजाय दुतत का जबरा फैन : जन्मदिन मनाने सदम ने नहीं दिया परमिशन तो पहुंचा हाईकोर्ट, न्यायलय ने सुनाया यह फैसला – राष्ट्रवाणी
- किसानों के लिए अलर्ट: फसल बीमा का लाभ लेने केवल तीन दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं पंजीयन – राष्ट्रवाणी
- गुरु पूर्णिमा पर विशेष संपादकीय : गुरु ही गोविंद हैं – संदीप अखिल – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ : भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, मुख्यमंत्री साय ने कहा- बाढ़ की स्थिति से निपटने सभी कलेक्टर अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- फुनगा के किसान दयाराम सिंह ने अपनाया नैनो डीएपी, आधुनिक खेती की ओर बढ़ाया कदम – राष्ट्रवाणी
