राष्ट्रवाणी: राम कुमार यादव, अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के अग्र महाकुंभ 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। अंबिकापुर के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्रवाल समाज के लिए बड़ी एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है।

उन्होंने अग्रसेन जयंती पर एक दिवसीय छुट्टी की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है। अग्रवाल समाज की ओर से अंबिकापुर में 18वां प्रांतीय अधिवेशन एवं दशम अग्र अलंकरण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसी आयोजन के तहत अग्र महाकुंभ 2026 का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अग्रसेन के पूजन और उनके आदर्शों को याद करते हुए की गई। इस दौरान समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सामाजिक और सामुदायिक हित से जुड़े विषय भी रखे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्रवाल समाज को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दीं। अग्र महाकुंभ के मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्रवाल समाज के लिए बड़ी एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि । मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान सामाजिक एकजुटता, समाज सेवा और आने वाली पीढ़ी के विकास को लेकर भी विचार रखे गए। 18वें प्रांतीय अधिवेशन और दशम अग्र अलंकरण समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जा रहा है। अग्रवाल समाज के इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

वहीं इस पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संजय मित्तल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद करते हुए बताया कि अग्र महाकुंभ में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पुष्कृत किया जाएगा और दो दिवसीय अग्र महाकुंभ कार्यक्रम में स्टाल लगाए गए हैं जो व्यापार को प्रचार प्रसार और बढ़ावा दे रहे हैं।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस घोषणा के लिए पूरे अग्रवाल समाज की ओर से उन्हें हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं राज्य शासन की यह घोषणा छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज के योगदान, समर्पण एवं सामाजिक भूमिका के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाती है।

विजय अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को सम्मान देते हुए अग्रसेन जयंती के अवसर पर सरकारी अवकाश की घोषणा समाज के लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का अग्रवाल समाज मुख्यमंत्री जी की इस घोषणा के लिए सदैव आभारी रहेगा तथा समाज की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से अभिनंदन एवं धन्यवाद करता है।

प्रचार-प्रसार मंत्री योगेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से पूरे अग्रवाल समाज में हर्ष और उत्साह की लहर है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय समाज के लिए भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण है और इससे नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन जी के विचारों, सिद्धांतों एवं उनके सामाजिक योगदान के बारे में जानने और उनसे जुड़ने का अवसर मिलेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version