राष्ट्रवाणी: नितिन नामदेव, रायपुर। यूनियन क्लब रायपुर की वार्षिक आम सभा एवं चुनाव प्रक्रिया आज हुई, जिसमें गुरुचरण सिंह होरा को एक बार फिर निर्विरोध क्लब के अध्यक्ष चुने गए। बैठक में क्लब के विकास, वित्तीय व्यवस्था, भविष्य की योजनाओं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने समेत कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बता दें कि यूनियन क्लब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हृदय स्थल मोतीबाग चौक में स्थापित है, जो आजादी से पहले 1902 से अपनी सेवाएं दे रहा है। इस ऐतिहासिक क्लब ने वक्त के साथ खुद को अपग्रेड किया। आज इस क्लब में अतरराष्ट्रीय स्तर के खेल सुविधाएं हैं, जिसमें प्रमुख तौर पर लॉन टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्वीमिंग पूल हैं। इस क्लब में शारीरिक कसरत के लिए सर्वसुविधायुक्त जिम की भी व्यवस्था है। आज शनिवार को जीएस भांबरा की अध्यक्षता में यूनियन क्लब की वार्षिक आम सभा सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान क्लब की लीज एवं एनओसी, लंबित सदस्यता शुल्क एवं बकायेदारों पर कार्रवाई, जीएसटी एवं कॉर्पोरेशन टैक्स का भुगतान, क्लब परिसर में मरम्मत एवं विकास कार्य, बार एवं रेस्टोरेंट के बेहतर संचालन सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही क्लब के विकास में विशेष योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान करने का भी बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया। सभा में वर्ष 2026–31 के लिए यूनियन क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी समीर खान की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। गुरुचरण सिंह होरा को एक बार फिर यूनियन क्लब, रायपुर के अध्यक्ष चुने गए। वहीं डॉ. अतुल शुक्ला को सर्वसम्मति से सचिव नियुक्त किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी समीर खान ने सम्पन्न कराया। एक बार फिर अध्यक्ष चुने जाने पर गुरुचरण सिंह होरा ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे यूनियन क्लब परिवार का है। सभी सदस्यों के विश्वास और सहयोग से क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्लब के आधुनिकीकरण, बेहतर सुविधाओं के विस्तार और सदस्य हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्लब में आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का विस्तार होगा। यूनियन क्लब को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में शामिल करने के लिए पूरी कार्यकारिणी मिलकर कार्य करेगी। अध्यक्ष – गुरुचरण सिंह होरासचिव – डॉ अतुल शुक्लाउपाध्यक्ष – विजय अग्रवाल, धर्मपाल कलश, राज थौरानी, सुरेश कुकरेजासंयुक्त सचिव – नरेश चंद्र गुप्ता, प्रकाश कलश, गुरिंदर पाल सिंह जुनेजा, तरणजीत सिंह होराकोषाध्यक्ष – चरणजीत सिंह ओबेरॉय अशोक खूबचंदानीरविंदर विंकी दत्तामंशा मेंघानीप्रदीप मथानीराजेश वासवानीअभिजीत मिश्राअब्बास अलीहरदीप हयर अवतार जुनेजासुनील सुराणाकिशोर खेतपाल ऋषि कुमार बंछोरविजय विश्वकर्माऋषि राज सिंघानियाकल्याण सिंह ठाकुर कार्यक्रम का मंच संचालन रूपेंद्र सिंह चौहान ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन डॉ. अतुल शुक्ला ने किया।
Trending
- सैमसंग ‘व्यापक सुरक्षा बीमा’ के माध्यम से भारत में ग्राहकों को कैसे धोखा दे रहा है – भारतीय पीएसयू
- 5,850mAh की बैटरी और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाले वनप्लस फोन का आया नया वेरिएंट, इतनी है कीमत – राष्ट्रवाणी
- ChatGPT की तरह अब Grok Bot भी करेगा आपसे बातें, एलन मस्क के एआई चैटबोट में शामिल की वॉइस टेक्नोलॉजी – राष्ट्रवाणी
- Oppo का ये नया 5G फोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च; परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी पर होगा फोकस – राष्ट्रवाणी
- चंडीगढ़ में 22 सितंबर को लगेगा आईफोन लंगर, जय माता दी लिखने पर मिलेगा फ्री; विजेताओं के लिए होगा लाइव लकी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- 9,000mAh की बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आ सकता है वनप्लस 16, सामने आई डिटेल – राष्ट्रवाणी
- भारतीय मूल के हैकर्स ने Claude की मदद से OpenAI में लगाई सेंध, दो बग की मदद से 72 घंटे में किया हैक – राष्ट्रवाणी
- भाजपा Councillor Resignation News: छत्तीसगढ़ में 8 भाजपा पार्षदों ने दिया इस्तीफा, इस वजह से पार्टी छोड़ने का किया दावा, अब जिला अध्यक्ष ने भेजा नोटिस – राष्ट्रवाणी
