लाहौर. मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) की राजनीतिक शाखा पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) ने देश की सेना के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए 50 से अधिक शहरों में रैलियां आयोजित कीं.

पीएमएमएल की सभाएं संघीय, पंजाब और सिंध सरकारों के संरक्षण में आयोजित की गईं. अधिकतर रैलियां पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आयोजित की गईं. पीएमएमएल के अध्यक्ष खालिद मसूद सिंधु ने एक रैली में कहा, “यौम-ए-तकबीर (28 मई) के दिन पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है, क्योंकि 27 साल पहले इसी दिन (1998 में) पाकिस्तान परमाणु शक्ति बना था.” जिन प्रमुख शहरों में पीएमएमएल की रैलियां आयोजित की गईं उनमें इस्लामाबाद, लाहौर, कराची और पेशावर शामिल हैं.

 

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version