हैदराबाद. हैदराबाद में 21 वर्षीय एक व्यक्ति को एक सरकारी बस को कथित तौर पर रोकने और वाहन के ऊपर खड़े होकर फलस्तीन का झंडा लहराने पर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 14 सितंबर की सुबह मुगलपुरा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक धार्मिक जुलूस से पहले यह घटना हुई.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद सरकारी अधिकारियों के कार्य में बाधा डालने तथा उपद्रव पैदा करने के आरोप में पुलिस ने स्वयं ही मामला दर्ज कर लिया. बस के ऊपर खड़े होकर फलस्तीनी झंडा लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ‘वायरल’ हो गया. अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने झंडा लहराने वाले एक व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया तथा बस में खड़े कुछ अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

हैदराबाद सिटी पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक पोस्ट में कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने कहा, ”कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है. सार्वजनिक शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version