राष्ट्रवाणी: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि रात में सोते समय अचानक हाथ सुन्न पड़ जाता है और उंगलियों में झनझनाहट होने लगती है? कई बार लोग हाथ को हिलाकर या सोने की पोजीशन बदलकर दोबारा सो जाते हैं. कभी-कभार ऐसा होना आम बात है, लेकिन अगर यह परेशानी बार-बार हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके पीछे नसों पर दबाव से लेकर कुछ बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं. गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल के डॉ. एसके अग्रवाल के मुताबिक, हाथ सुन्न होने की सबसे आम वजह गलत तरीके से सोना होती है. अगर आप हाथ के नीचे सिर रखकर सोते हैं या हाथ को शरीर के नीचे दबा लेते हैं, जिससे नसों पर दबाव पड़ता है. लंबे समय तक एक ही पोजीशन में रहने से हाथ में सुन्नपन या झनझनाहट महसूस होने लगती है. ऐसे में सोने की पोजीशन बदलने और हाथ को आराम देने से परेशानी कम होती है. कलाई की नस पर दबाव पड़ने से कार्पल टनल सिंड्रोम नाम की समस्या होती है. इसमें खासकर अंगूठे, तर्जनी और बीच वाली उंगली में सुन्नपन, झनझनाहट या दर्द महसूस होता है. कई बार रात में इसकी परेशानी बढ़ जाती है और नींद खुल जाती है. अगर आपके साथ ऐसा बार-बार हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. गर्दन की हड्डियों या डिस्क से जुड़ी समस्या के कारण भी हाथ में सुन्नपन होता है. जब गर्दन से निकलने वाली किसी नस पर दबाव पड़ता है, तो दर्द, झनझनाहट या कमजोरी हाथ तक महसूस होती है. अगर हाथ सुन्न होने के साथ गर्दन में दर्द भी रहता है, तो इसकी जांच करवानी चाहिए.साथ ही अगर कोहनी को लंबे समय तक मोड़कर रखने या उस पर शरीर का वजन पड़ने से भी नस दबती है. इससे खासकर छोटी उंगली और उसके पास वाली उंगली में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होने लगता है. सोते समय कोहनी को बहुत ज्यादा मोड़कर रखने से बचें. शरीर में विटामिन बी12 की कमी और डायबिटीज के कारण नसों को नुकसान पहुंचता है. इससे हाथों या पैरों में सुन्नपन, जलन और झनझनाहट महसूस होती है. अगर ऐसे में अगर हाथ बार-बार सुन्न होता है, लंबे समय तक ठीक नहीं होता या हाथ में कमजोरी भी महसूस होती है, तो डॉक्टर से संपर्क करें. अगर अचानक हाथ सुन्न होने के साथ चेहरे में कमजोरी, बोलने में परेशानी या शरीर के एक तरफ कमजोरी हो, तो तुरंत इमरजेंसी सहायता लें. Disclaimer: हाथ सुन्न होने की वजह हर व्यक्ति में अलग हो सकती है. सही कारण जानने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- शंकर शरण को भारतीय पीएसयू – ओएनजीसी पेट्रोकेमिकल्स मार्केटिंग लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया
- Durg Suicide News: युवक से प्रताड़ित होकर युवती ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी – राष्ट्रवाणी
- बस्तर: के बड़े बोदल में पादरियों का प्रवेश प्रतिबंधित, ग्रामसभा ने पेसा कानून का हवाला देकर लिया निर्णय – राष्ट्रवाणी
- भिलाई: इंडस्ट्रियल एरिया में सैकड़ों उद्योगों के सामने मंडरा रहा तालेबंदी का संकट, कलेक्टर से मिले व्यापारी – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में बिक रही आइसक्रीम में मिला फंगस, खाद्य विभाग की टीम ने 85 डिब्बे मौके पर नष्ट किए – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 1 हजार किमी लंबे धार्मिक कॉरिडोर का होगा विकास! डोंगरगढ़ समेत 5 प्रमुख धाम होंगे शामिल – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: सिम्स अस्पताल की नर्सों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, ठेका प्रथा बंद करने की हुंकार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में बढ़ गई स्कूलों की छुट्टी, दीपावली में पांच दिन की जगह अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी – राष्ट्रवाणी
