राष्ट्रवाणी: हनुमान अंश के फर्स्ट पार्ट ने दुनियाभर में धूम मचाई है। अब मेकर्स दूसरे पार्ट की तैयारी में जुट गए …और पढ़ें विराट-अनुष्का बनेंगे हनुमान अंश 2 का हिस्सा? फोटो- इंस्टाग्राम हनुमान अंश 2 का में विराट-अनुष्का का होगा कैमियो? ट्रिलॉजी फिल्म की निर्माता कर रही हैं स्टार कपल से बातचीत दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा नीम करौली बाबा का आगे का सफर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्म हनुमान अंश के दूसरे पार्ट के पर्दे पर रिलीज होने का फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे पार्ट में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी नजर आ सकते हैं, जिसके बारे में हाल ही में फिल्म के निर्माता नम्रता सिंह ने बात की और बताया कि उनकी बातचीत स्टार कपल से हुई है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही नीम करौली बाबा के बड़े भक्त हैं। वह बेटी वामिका के साथ कैंची धाम भी जा चुके हैं, ऐसे में जब हनुमान अंश(Hanuman Ansh) की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह से ये पूछा गया कि क्या स्टार कपल डिवोशनल ड्रामा फिल्म के सेकंड पार्ट में दिखाई दे सकता है, तो निर्माता ने जवाब देते हुए कहा, “मैंने फिल्म को लेकर कुछ लोगों से संपर्क किया है और वह पहले से ही इस फिल्म के बारे में जानते हैं। हालांकि, विराट और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हनुमान अंश 2 का हिस्सा होंगे या नहीं इसे लेकर उनकी तरफ से किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि हनुमान अंश का जब ट्रेलर रिलीज किया गया था, तो उसमें जो नीम करौली बाबा के बड़े भक्त हैं उसमें विराट और अनुष्का का नाम भी जोड़ा गया था। एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत के दौरान नम्रता सिंह ने ये भी बताया कि उन्होंने हनुमान अंश बनाने से पहले ही ये निर्णय ले लिया था कि वो ये फिल्म तीन भागों में लाएंगे। पहले पार्ट में जहां नीम करौली बाबा के बचपन से लेकर उनके सिद्धियां हासिल करने के सफर को और देशभर में उनके भ्रमण को दिखाया गया है। वहीं दूसरे पार्ट में मेकर्स उनके कैंची धाम के चैप्टर के साथ उन भक्तों पर भी प्रकाश डालेंगे जिनकी जिंदगी को नीम करौली बाबा का विशेष योगदान रहा। इसके थर्ड इंस्टॉलमेंट में दुनियाभर में पावरफुल हस्तियों पर महान संत के आध्यात्मिक प्रभाव को दर्शाया जाएगा। फिल्म भारत और दुनियाभर में शानदार बिजनेस कर रही है। आज होम्बले फिल्म्स इसे विदेशों में रिलीज कर रही है।
Trending
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’ – राष्ट्रवाणी
- नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल डेका—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- हंसी के ठहाकों से लेकर मीरा की भक्ति तक, ‘रंग परब’ के दूसरे दिन सजी रंगमंच की महफिल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति संरक्षण के संकल्प का प्रतीक – अरुण साव – राष्ट्रवाणी
- वन एवं पुलिस विभाग की तत्परता से ग्राम सिंघनपुरी में तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- खनन परिचालन में तेजी आने से कोल इंडिया का दैनिक उत्पादन 40% बढ़ा – भारतीय पीएसयू
- बड़ी खबर : गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ – राष्ट्रवाणी
