राष्ट्रवाणी: Facebook अकाउंट का हैक होना किसी के लिए भी भारी परेशानी का सबब बन सकता है, क्योंकि इसमें आपकी पर्सनल …और पढ़ें हैक हुआ Facebook अकाउंट ऐसे रिकवर करें। Photo- UnSplash. टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Facebook अकाउंट का हैक होना काफी तनाव भरा अनुभव हो सकता है।
फेसबुक अकाउंट हैक होने का मतलब है कि आपके कॉन्टैक्ट्स, पर्सनल डेटा, फोटोज और बाकी डिटेल्स का कंट्रोल किसी अनजान शख्स या ग्रुप के हाथ में चला जाना, जो इसका गलत या गैर-कानूनी इस्तेमाल कर सकता है। अगर आपका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है, तो तुरंत एक्शन लेने से आप नुकसान को काफी हद तक रोक सकते हैं।
प्रोफाइल पिक्चर, पोस्ट्स, कमेंट्स, मैसेजेस और कॉन्टैक्ट डिटेल्स में अपने-आप बदलाव दिखना अकाउंट हैक होने के आम संकेत माने जाते हैं। Meta फिलहाल फेसबुक अकाउंट्स को सेफ रखने के लिए कई तरीके देता है, लेकिन अगर आपको फिर भी लगता है कि आपका अकाउंट हैक हो चुका है, तो इसे वापस सुरक्षित करने के कई रास्ते मौजूद हैं।
हैक हुए फेसबुक अकाउंट के आम संकेतों में बिना आपकी मर्जी के पोस्ट्स और कमेंट्स होना और अनऑथराइज्ड अकाउंट बदलाव शामिल हैं। जैसे प्रोफाइल पिक्चर, पासवर्ड या कॉन्टैक्ट डिटेल्स का बदल जाना। कुछ यूज़र्स के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन काम करना बंद कर देता है और उन्हें अनजान लॉगिन के अलर्ट्स मिलने लगते हैं।
आपको अपने अकाउंट में लॉगिन करने में भी परेशानी हो सकती है। आप अनजान जगहों से लॉगिन या बिना आपकी परमिशन के अकाउंट से ईमेल एड्रेस या मोबाइल नंबर का हटना या जुड़ना भी नोटिस कर सकते हैं। अगर आपके फेसबुक अकाउंट का एक्सेस अभी भी नहीं मिल रहा है, तो हैक अकाउंट को ढूंढने और रिकवर करने के लिए फेसबुक कुछ अतिरिक्त तरीके भी देता है: किसी ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल करें जिससे आपने पहले कभी फेसबुक लॉगिन किया हो।
ये आपका अपना फोन या कंप्यूटर हो सकता है या फिर कोई पुराना फोन या परिवार के किसी मेंबर का लैपटॉप हो सकता है। जब आपका अकाउंट लोकेट हो जाए, तो इन रिकवरी ऑप्शन्स को : अगर ऊपर दिए गए अकाउंट रिकवरी ऑप्शन्स काम नहीं करते हैं, तो आप फेसबुक के ग्रीवेंस ऑफिसर से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। फेसबुक की सलाह है कि पहले सेल्फ-सर्विस रिकवरी ऑप्शन्स की ही कोशिश करें।
फेसबुक ने अपनी शिकायत निवारण प्रक्रिया के लिए एक खास ईमेल एड्रेस (fbgoindia@support.facebook.com) और पोस्टल एड्रेस (Meta Platforms, Unit 28 and 29, The Executive Centre, Level 18, DLF Cyber City, Building No. 5, Tower A, Phase III, Gurgaon 122002, India) जारी किया हुआ है।
