शिमला. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक निजी बस के भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन को बचा लिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भालूघाट इलाके में हुई. उन्होंने बताया कि बस में 30-35 यात्री सवार थे और यह मरोतन से घुमारवीं जा रही थी.
इस क्षेत्र में सोमवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है.

मौके पर मौजूद झंडूता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जे आर कटवाल ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अब तक मलबे से 18 शव बरामद किए गए हैं और तीन लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है.

बचाव कार्य में लगे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा बस पर गिर पड़ा और यात्रियों के बचने की संभावना बहुत कम है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने अधिकारियों को बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version