मुंबई. एक स्थानीय हिंदू संगठन ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को पत्र लिखकर आठ अगस्त को रिलीज होने वाली मराठी फिल्म ‘खालिद का शिवाजी’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. संगठन का दावा है कि इसमें मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को विकृत करने का प्रयास किया गया है. पुणे स्थित संगठन ‘हिंदू महासंघ’ ने सीबीएफसी और फिल्म के निर्माताओं के समक्ष अपनी आपत्तियां प्रस्तुत की हैं.

‘हिंदू महासंघ’ के अध्यक्ष आनंद दवे ने एक बयान में कहा, ”फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को विकृत करने का प्रयास किया गया है. निर्माताओं ने उन्हें धर्मनिरपेक्ष के रूप में चित्रित किया है, जो स्वीकार्य नहीं है. अगर फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया, तो हम उन सिनेमाघरों में विरोध प्रदर्शन करेंगे, जहां यह प्रर्दिशत होगी.”

उन्होंने कहा, ”हम पुणे के सभी सिनेमाघरों से आग्रह करते हैं कि वे इस फिल्म को प्रर्दिशत न करें. अगर यह ग्रामीण इलाकों में दिखाई जाएगी तो हम सिनेमाघरों पहुंचेंगे और छत्रपति शिवाजी महाराज के सही इतिहास पर व्याख्यान देंगे.” राज मोरे द्वारा निर्देशित ‘खालिद का शिवाजी’ एक मुस्लिम लड़के की कहानी है जो जीवन के अनुभवों के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में सीखता है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version