राष्ट्रवाणी: 5G नेटवर्क पर स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से खत्म होने की शिकायत आम है। खराब 5G कवरेज वाले क्षेत्रों में …और पढ़ें 5G फोन में 5G बंद करने से बैटरी कितनी बचती है? ज्यादातर लोग नहीं जानते!

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 5G नेटवर्क में मिलने वाले हाई-स्पीड इंटरनेट ने स्मार्टफोन यूज करने का तरीका काफी चेंज कर दिया है। फास्ट डाउनलोडिंग, कम लेटेंसी और बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से आज बड़ी संख्या में लोग 5G फोन यूज कर रहे हैं।

हालांकि, कई यूजर्स की ऐसी शिकायत रहती है कि 5G ऑन रखने पर मोबाइल की बैटरी तेजी से खत्म होती है। ऐसे में ये सवाल उठता है कि अगर 5G को ऑफ करके सिर्फ 4G LTE यूज किया जाए, तो क्या बैटरी की खपत कम हो सकती है? दरअसल 5G को ऑफ करने से बैटरी की बचत हो सकती है, लेकिन ये हर फोन और हर नेटवर्क पर एक जैसी नहीं होती।

जी हां, अगर आपके एरिया में 5G सिग्नल खराब है या फोन लगातार 5G नेटवर्क सर्च करता रहता है, तो बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। ऐसी कंडीशन में 4G पर स्विच करने से फोन को नेटवर्क बनाए रखने के लिए कम मेहनत करनी पड़ती है, जबकि 5G पर ये खपत बढ़ जाती है। नॉर्मल यूज में 5G ऑफ करने से बैटरी की बचत लगभग 5 से 15 परसेंट तक हो सकती है।

हालांकि, ये कोई फिक्स नंबर नहीं है। कुछ केस में फर्क बहुत कम हो सकता है, जबकि खराब 5G कवरेज वाले एरिया में बचत इससे ज्यादा भी महसूस हो सकती है। अगर आपके घर, ऑफिस या डेली आने-जाने वाले एरिया में 5G कवरेज खराब है, तो 4G LTE पर फोन चलाना बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

खासकर तब जब मोबाइल बार-बार 5G और 4G नेटवर्क के बीच स्विच कर रहा हो। इससे बैटरी की खपत काफी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपके मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है और 5G की जरूरत नहीं है, तो कुछ टाइम के लिए 4G यूज करें।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version