राष्ट्रवाणी: वीवो 6 अक्टूबर 2026 को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V80 लॉन्च करेगा, जिसमें 7,200 mAh की बड़ी बैटरी …और पढ़ें 7200 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और Zeiss कैमरा भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

वीवो कल यानी 6 अक्टूबर 2026 को भारत में अपनी पॉपुलर V-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को Vivo V80 के नाम से पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी समेत कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है।

खास बात ये है कि Vivo V80 में Zeiss-ट्यून्ड कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा। साथ ही इस फोन में 7,200 mAh की बड़ी बैटरी भी मिलेगी। कंपनी फोन को प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश करने वाली है।

चलिए फोन के स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं… स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V80 में 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाली है। ये स्क्रीन 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। साथ ही इस फोन में लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक हो सकती है।

ऐसे में तेज लाइट में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखने का एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है। फोन में कंपनी का ‘कोल्ड-कार्व्ड ग्लास’ डिजाइन भी देखने को मिलने वाला है, जो इसे प्रीमियम लुक देने के साथ हाथ में बेहतर फील देगा। Turn any moment into a golden hour. एआई Creative Camera on vivo V80. Launching on 6th October 2026. #vivoV80 #MyCinematicMoments #ZEISSPortraitSoPro इतना ही नहीं इस नए वाले Vivo V80 की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी बैटरी भी शामिल होगी।

फोन में 7,200mAh की बैटरी देखने को मिलेगी, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाला है। बड़ी बैटरी के चलते फोन से लंबे टाइम तक वीडियो, गेमिंग और सोशल मीडिया यूज की उम्मीद की जा सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में OriginOS 7 मिल सकता है।

कैमरा के मामले में भी ऑल न्यू Vivo V80 काफी दमदार लग रहा है। डिवाइस के रियर पैनल पर Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। फोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

साथ ही इसमें 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा, जो 100x तक डिजिटल जूम ऑफर करेगा। फोन में तीसरा कैमरा अल्ट्रा-वाइड लेंस होने वाला है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

वीवो का ये नया V80 डिवाइस तीन कलर Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black में लॉन्च होने वाला है। फोन में मिलने वाले प्रोसेसर की जानकारी तो अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलने का दावा किया गया है। Vivo V80 की ऑफिशियल कीमत का खुलासा तो कंपनी कल लॉन्च इवेंट के दौरान करेगी लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

ऐसे में कीमत के मामले में ये फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में आएगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version