राष्ट्रवाणी: किचन का सबसे कठिन काम सिंक की सफाई करना होता है. इसमें झूठे-गंदे बर्तन होते हैं जिसकी वजह से इसे समय पर साफ न करने से यह ज्यादा गंदा हो जाता है और इसमें से बदबू भी आने लगती है. वहीं नियमित साफ-सफाई न रखने से यह किचन में बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा भी बढ़ा देता है. लेकिन कई लोगों को यह काम कठिन लगता है या सही तरीका पता न होने से इसमें ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में आइए जानतें हैं कि किचन सिंक को बिना ज्यादा मेहनत करें कैसे चुटकी में साफ किया जा सकता है. कुछ आसान और असरदार तरीके से सिंक साफ करने के बाद आपका सिंक एक दम मए जैसा चमकने लगेगा. लिक्विड सॉप, सिरका, बैकिंग पाउडर और नींबू जैसी घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें आप अपने सिंक को चमका सकते हैं. सबसे पहले किसी खानी बॉटल या बर्तन में थोड़ा सा पानी लेकर लिक्विड सॉप और सिरका मिलाएं. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा टूथपेस्ट भी मिला सकते हैं. इस सॉल्यूशन में मौजूद चीजों की वजह से सिंक में मौजूद बैक्टीरिया आसानी से खत्म हो जाएंगे. लिक्विड सॉप झाग देने के साथ सफाई में मदद करता है. वहीं सिरका में एसिड होता है, जो जिद्दी दागों को निकालने में मदद करता है. सबसे पहले सिंक में थोड़ी देर पानी डालकर छोड़ दें. ऐसा करने से सिंक में जमें दाग हल्के हो जाएंगे और सफाई के दौरान आसानी होगी. अब बनाएं गए सॉल्यूशन को सिंक के कोने-कोने में फैला दे. इसे भी थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें. अब इसमें ऊपर से नींबू का रस, मीठा सोडा या इनो छिड़क दें. इसे 15-20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें. ऐसा करने से सिंक में केमिकल रिएक्शन होगी और दाग कम होने के साथ बैक्टीरिया भी खत्म हो जाएंगे. जब तक सिंक में पूरी प्रक्रिया होती है, आप तब तक सफाई के लिए गर्म पानी तैयार कर लें. अब गर्म पानी को सिंक में डाल दें. ध्यान दें इसे एक ही जगह डालने की बजाय सभी कोनों में अच्छी तरह डालें. ऐसा करने से सिंक की सारी चिकनाई साफ हो जाएगी और सिंक की बदबू भी चली जाएगी. सिंक की नियमित रुप से सफाई करते रहें जिससे वह ज्यादा गंदा न हो. किचन में साफ-सफाई रखने से खाना बनाने में आसानी होती है. वहीं सिंक में हमेशा काम करने के बाद अच्छी तह पानी डालें. ऐसा करने से दाग उसमें जमेंगे नहीं और अगली बार आपको सिंक की सफाई करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. सिंक की सफाई के लिए बनाए गए सॉल्यूशन को किचन का सारा काम खत्म करने के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- एक यात्री फ्लाईदुबई उड़ान की अव्यवस्था का वर्णन करता है और उसे डर है कि यह दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह – राष्ट्रवाणी
- ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून कहते हैं, “भारत ग्रह के भविष्य के लिए सबसे अधिक मायने रखता है।” – राष्ट्रवाणी
- लखपति दीदी डोंगरगढ़ की दिनेश्वरी सोरी ने बिहान योजना से बदली तकदीर—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- स्टील का राजा छत्तीसगढ़: बचेली से 61 गांव होते हुए 138 किमी लंबी पाइपलाइन से स्लरी पहुंची नगरनार, पेलैट प्लांट शुरू – राष्ट्रवाणी
- कोरबा में 96 गांवों की अटकी गिरदावरी, पटवारियों के बाद कृषि अधिकारियों ने भी खींचे हाथ – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प अभियान से मातृत्व को मिला संबल, बेटी के भविष्य की मजबूत हुई नींव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बैक टू बैक फिल्मों के साथ धमाल मचाएंगी Vidya Balan, 17 साल बाद आर बाल्की की फिल्म में आएंगी नजर – राष्ट्रवाणी
