राष्ट्रवाणी: गर्मी और बदलते मौसम के दौरान कई बार मधुमक्खियां घर की छत, छज्जे, बालकनी या खिड़की के आसपास अपना छत्ता बना लेती हैं. शुरुआत में छोटा दिखाई देने वाला यह छत्ता कुछ समय बाद बड़ा हो सकता है और उसके आसपास मधुमक्खियों की संख्या भी बढ़ सकती है. ऐसे में घर के लोगों के लिए वहां से निकलना या खिड़की खोलना भी मुश्किल हो जाता है. खासकर अगर घर में बच्चे या बुजुर्ग हों तो सावधानी रखना और भी जरूरी है. बहुत से लोग छत्ता देखकर उसे डंडे से गिराने, धुआं करने या किसी केमिकल का इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन इससे मधुमक्खियां खतरा महसूस कर सकती हैं और हमला कर सकती हैं. इसलिए छत्ता हटाने के लिए जल्दबाजी करने के बजाय सुरक्षित तरीका अपनाना जरूरी है. अगर आपके घर के छज्जे पर भी मधुमक्खियों ने डेरा जमा लिया है तो इन बातों का ध्यान रखें. मधुमक्खी का छत्ता दिखाई देने के बाद सबसे पहला काम उसे छूना या गिराना नहीं, बल्कि उससे दूरी बनाना है. बच्चों और पालतू जानवरों को छज्जे या उस जगह से दूर रखें जहां छत्ता बना है. अगर छत्ता किसी खिड़की या दरवाजे के पास है तो कुछ समय के लिए उसे बंद रखना बेहतर है. मधुमक्खियों के आसपास तेज आवाज, धक्का-मुक्की या अचानक हाथ-पैर चलाने से भी बचें. अगर मधुमक्खियां सिर्फ एक जगह जमा हैं और अभी छत्ता नहीं बनाया है, तब भी उन्हें परेशान करने की बजाय कुछ दूरी बनाए रखना सुरक्षित रहेगा अगर छत्ता बड़ा है और उसमें काफी मधुमक्खियां मौजूद हैं तो इसे खुद हटाने की कोशिश न करें. इसके लिए किसी स्थानीय मधुमक्खी पालक या प्रशिक्षित बी रिमूवल एक्सपर्ट की मदद ली जा सकती है. वे स्थिति देखकर छत्ते को हटाने का तरीका तय कर सकते हैं और कई मामलों में मधुमक्खियों को मारे बिना दूसरी जगह ले जाने की कोशिश की जा सकती है. खासकर अगर छत्ता ऊंचाई पर, दीवार की दरार में या घर के अंदर किसी मुश्किल जगह पर बना हो तो बिना अनुभव के वहां पहुंचना खुद के लिए खतरा पैदा कर सकता है. मधुमक्खी का छत्ता हटाने के नाम पर आग जलाना, बहुत ज्यादा धुआं करना या सीधे कीटनाशक छिड़कना सही तरीका नहीं है. इससे मधुमक्खियां परेशान होकर अचानक आसपास के लोगों पर हमला कर सकती हैं. इसके अलावा घर के छज्जे या बालकनी में आग का इस्तेमाल करने से अलग तरह का नुकसान भी हो सकता है. तेज केमिकल का इस्तेमाल घर में रहने वाले लोगों और पालतू जानवरों के लिए भी परेशानी पैदा कर सकता है. इसलिए इंटरनेट पर दिखने वाले हर घरेलू हैक को आजमाने के बजाय सुरक्षित तरीके से एक्सपर्ट की मदद लेना बेहतर है सिर्फ छत्ता हटवा देना ही काफी नहीं होता. अगर उस जगह मोम या शहद के रह जाता हैं तो वहां दोबारा कीड़े आकर्षित हो सकते हैं. छत्ता हटने के बाद उस जगह को अच्छी तरह साफ करवाएं और अगर दीवार, छज्जे या खिड़की के आसपास कोई दरार या खाली जगह है तो उसे बंद कर दें. घर के आसपास कूड़ा, खुले में मीठी चीजें या खाने का सामान पड़ा हो तो उसे भी साफ रखें. अगर छत्ता छेड़ने के बाद मधुमक्खियां अचानक हमला करने लगें तो उन्हें हाथ से मारने या तेजी से भगाने की कोशिश न करें. जितनी जल्दी हो सके किसी बंद और सुरक्षित जगह पर चले जाएं और दरवाजा बंद कर लें. अगर डंक लग जाए तो जगह को साफ करें और शरीर में तेज सूजन, सांस लेने में परेशानी, चक्कर, गले या चेहरे पर सूजन जैसी गंभीर एलर्जी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत मेडिकल मदद लें. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- बैक टू बैक फिल्मों के साथ धमाल मचाएंगी Vidya Balan, 17 साल बाद आर बाल्की की फिल्म में आएंगी नजर – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर में गुरुजी की करतूत, छात्रा से हैवानियत के मामले में शिक्षक गिरफ्तार, विभाग ने किया सस्पेंड – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- फेस्टिव सीजन में लैपटॉप खरीदने से पहले जानें इंटेल, एएमडी और स्नैपड्रैगन में कौन-सा प्रोसेसर है आपके लिए बेस्ट? – राष्ट्रवाणी
- Sennheiser Momentum 5 रिव्यू: दमदार ANC और 40 घंटे की बैटरी, क्या ₹29,999 सही कीमत है? – राष्ट्रवाणी
- भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में काशी विश्वनाथ और जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने हैं तो नवरात्र में पंचमी के बाद जाएं माना – राष्ट्रवाणी
- गहने बेचकर आईफोन 18 प्रो मैक्स, सुबह 6 बजे से लाइन… आखिर क्यों है महंगे फोन का इतना क्रेज? – राष्ट्रवाणी
