राष्ट्रवाणी: DIY Blouse Cutting And Stitching Using Old Blouse: करवाचौथ के लिए साड़ी तो तैयार है, लेकिन ब्लाउज अभी तक टेलर ने नहीं दिया? त्योहार के समय टेलर के पास काम बढ़ जाता है और ऐसे में बार-बार फोन करने के बाद भी कपड़े की डिलीवरी समय पर नहीं मिल पाती. अगर करवाचौथ बिल्कुल नजदीक है और पहनने के लिए दूसरा ब्लाउज भी नहीं है, तो घर पर खुद नया ब्लाउज तैयार किया जा सकता है. इसके लिए आपको बस एक सही फिटिंग वाला पुराना ब्लाउज, नया कपड़ा, सिलाई मशीन और करीब दो घंटे का समय चाहिए. पहले सही कपड़ा और पुराना ब्लाउज चुनें सबसे पहले वह कपड़ा निकालें जिससे ब्लाउज बनाना है. इसके बाद अपनी अलमारी से ऐसा पुराना ब्लाउज निकालें जो आपको बिल्कुल सही फिट आता हो. यही पुराना ब्लाउज नए ब्लाउज का पैटर्न बनाने में मदद करेगा. पुराने ब्लाउज को खोलने की जरूरत नहीं है. इसे कपड़े के ऊपर सीधा रखें और उसके हिसाब से आगे और पीछे के हिस्से की मार्किंग करें. कपड़े को काटते समय सिलाई के लिए थोड़ा अतिरिक्त हिस्सा जरूर रखें, ताकि बाद में फिटिंग में जरूरत के मुताबिक बदलाव किया जा सके. सबसे पहले पुराने ब्लाउज का आगे वाला हिस्सा कपड़े पर रखें और उसकी आउटलाइन बनाएं. इसके बाद पीछे वाले हिस्से की मार्किंग करें. कंधे, गले, आर्महोल और ब्लाउज की लंबाई को ध्यान से मार्क करें. अगर नया ब्लाउज थोड़ा अलग डिजाइन का बनाना है, तो इसी समय गले का आकार और गहराई तय कर लें. करवाचौथ के लिए आप अपनी साड़ी के हिसाब से गोल, वी या दूसरे डिजाइन का नेक रख सकती हैं. इसके बाद आस्तीन के लिए पुराने ब्लाउज की स्लीव को कपड़े पर रखकर उसकी मार्किंग करें. आस्तीन छोटी, एल्बो तक या फुल रखनी है, तो उसी हिसाब से लंबाई तय कर लें. मार्किंग पूरी होने के बाद कपड़े को काटने से पहले एक बार सभी हिस्सों को दोबारा चेक कर लें. खासकर कंधे की चौड़ाई, बस्ट का हिस्सा, आर्महोल और ब्लाउज की लंबाई जरूर देखें. कपड़ा काटते समय सिलाई के लिए किनारे पर अतिरिक्त जगह रखें. अगर आप सीधे नाप के बराबर कपड़ा काट देंगी, तो सिलाई के बाद ब्लाउज टाइट हो सकता है और फिटिंग ठीक करने की जगह नहीं बचेगी. सबसे पहले आगे और पीछे के हिस्सों को कंधे से जोड़ें. इसके बाद साइड की सिलाई करें. सिलाई करते समय दोनों तरफ का हिस्सा बराबर रखें, ताकि ब्लाउज पहनने पर एक तरफ ज्यादा टाइट या ढीला न लगे. इसके बाद आर्महोल की फिनिशिंग करें और आस्तीन जोड़ें. अगर आप पहली बार ब्लाउज सिल रही हैं, तो बहुत जटिल डिजाइन के बजाय सिंपल कट और डिजाइन रखना आसान रहेगा. इससे कम समय में काम पूरा हो सकता है और फिटिंग बिगड़ने का खतरा भी कम रहेगा. अब गले की बारी आती है. गले के किनारे पर पाइपिंग या कपड़े की पट्टी लगाकर इसे साफ फिनिश दी जा सकती है. यही काम आस्तीन के किनारे पर भी किया जा सकता है. ब्लाउज के नीचे वाले हिस्से की सिलाई भी अच्छी तरह करें, ताकि पहनने के दौरान कपड़ा खुलने न लगे. अगर आपके पास हुक या बटन हैं, तो पीछे या आगे अपनी पसंद के हिसाब से क्लोजिंग लगाएं. ब्लाउज सिल जाने के बाद सबसे जरूरी काम है इसे पहनकर देखना. सीधे साड़ी के साथ पहनने के बजाय पहले सामान्य तरीके से फिटिंग चेक करें. हाथ ऊपर उठाकर देखें, दोनों हाथ आगे करें और बैठकर भी देखें. अगर कंधे, बाजू या आर्महोल में ज्यादा खिंचाव महसूस हो रहा है, तो वहीं सिलाई खोलकर थोड़ी जगह बढ़ाई जा सकती है. बस्ट के आसपास भी देखें कि ब्लाउज बहुत ज्यादा टाइट तो नहीं है. करवाचौथ के दिन इसे कई घंटे पहनना होगा, इसलिए सिर्फ देखने में अच्छा लगना काफी नहीं है, आरामदायक फिटिंग भी जरूरी है. करवाचौथ से पहले ऐसे तैयार करें अपना ब्लाउज अगर टेलर आखिरी वक्त पर ब्लाउज देने में देरी कर रहा है, तो घबराने के बजाय घर पर खुद ब्लाउज तैयार करने का विकल्प अपनाया जा सकता है. सही फिटिंग वाला पुराना ब्लाउज पैटर्न के तौर पर इस्तेमाल करने से काम काफी आसान हो जाता है. बस मार्किंग और कटिंग ध्यान से करें, सिलाई के लिए अतिरिक्त जगह रखें और अंत में पहनकर फिटिंग जरूर चेक करें. सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह , के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- सैमसंग के किफायती 5G फोन पर डिस्काउंट, AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में 16 हजार छात्रों की अपार आइडी नहीं होने से भविष्य पर असर, स्कॉलरशिप और प्रवेश प्रक्रिया में होगी भारी दिक्कत – राष्ट्रवाणी
- 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में EOW ने पेश किया 1000 पन्नों का चालान, 22 लोगों पर गिरेगी गाज – राष्ट्रवाणी
- भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मयोगी है, उसके कर्मयोग से संगठन मजबूत होता है: स्मृति ईरानी – राष्ट्रवाणी
- मारवाड़ में जमाई सा के स्वागत में बनती है ‘चिटकां रो साग’ सब्जी, सूखे नारियल से होती है तैयार, आसान है रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- चाहे ड्रीम जॉब हो, एक ही नौकरी में सालों बिताना नहीं चाहते Gen-Z; सर्वे में सामने आई युवा पीढ़ी की दिलचस्प तस्वीर – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान! इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, लोगों से की ये अपील – राष्ट्रवाणी
- आज सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा! DA Hike को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
