राष्ट्रवाणी: अगर आप जल्दी में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी हो, तो मोरिंगा के पराठे एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. सहजन की पत्तियों से तैयार होने वाले इन पराठों को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद बताया है कि उन्हें मोरिंगा यानी सहजन से बने पराठे काफी पसंद हैं. ऐसे में अगर आप भी इस हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी को घर पर ट्राई करना चाहते हैं, तो इसे बनाने का तरीका काफी आसान है. मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियों को खाने में शामिल करने का एक आसान तरीका पराठे बनाना है. इसमें गेहूं के आटे के साथ सहजन की पत्तियां, हरे प्याज के पत्ते, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इससे पराठों का स्वाद बढ़ जाता है और रोज के खाने में कुछ अलग भी शामिल हो जाता है. मोरिंगा पराठे में मिलते हैं ये पोषक तत्व सहजन की पत्तियों से बने पराठों में विटामिन A, C और E के साथ आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट भी अच्छी मात्रा में होते हैं. इस वजह से मोरिंगा पराठे को इम्यूनिटी को सपोर्ट करने और वजन को कंट्रोल रखने वाली डाइट में शामिल किया जा सकता है. इस रेसिपी को बनाने के लिए तीन-चौथाई कप सहजन की पत्तियां, आधा कप गेहूं का आटा और आधा कप स्प्रिंग अनियन यानी हरे प्याज के पत्ते चाहिए. इसके अलावा थोड़ा सा हरा धनिया, दो हरी मिर्च, आधा चम्मच अदरक और आधा चम्मच लहसुन लें. मसालों में आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी, एक चम्मच अजवाइन, एक चौथाई चम्मच अमचूर पाउडर और एक चौथाई चम्मच चाट मसाला डालना है. इसके साथ स्वाद के अनुसार नमक, एक बड़ा चम्मच राइस ब्रान ऑयल, आधा चम्मच गरम मसाला और आधा चम्मच धनिया पाउडर चाहिए. सबसे पहले सहजन की पत्तियों और हरे धनिए को अच्छी तरह साफ करके बारीक काट लें. इन्हें एक बड़े बर्तन में डालें. इसके बाद इसमें गेहूं का आटा, स्वाद के अनुसार नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, अजवाइन, बारीक कटी हरी मिर्च और स्प्रिंग अनियन के पत्ते डालें. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और लहसुन डालें. थोड़ा सा राइस ब्रान ऑयल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद चाट मसाला, अमचूर पाउडर और धनिया पाउडर डालें और एक बार फिर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी डालें और आटा गूंथना शुरू करें. इसे बिल्कुल चपाती के आटे की तरह अच्छी तरह गूंथना है. आटा तैयार होने के बाद इसे गीले कपड़े से ढककर करीब 10 मिनट के लिए रख दें. इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाएगा और पराठे बेलने में आसानी होगी. 10 मिनट तक रखे हुए आटे को निकालें और इसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें. हर हिस्से को सूखे आटे में लपेटें और बेलन की मदद से पराठे की तरह बेल लें. अब गैस पर तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल डालें. बेला हुआ पराठा तवे पर रखें और दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकें. पराठे को तब तक पकाएं जब तक दोनों तरफ हल्का सुनहरा रंग न आ जाए. इसी तरह बाकी आटे से भी पराठे तैयार कर लें. अब गरमागरम मोरिंगा पराठों को तैयार चटनी के साथ परोसें. मोरिंगा पराठे के साथ बनाएं चटपटी चटनी पराठों के साथ स्वादिष्ट चटनी भी तैयार की जा सकती है. इसके लिए सबसे पहले आधा कप मूंगफली को धीमी आंच पर भून लें. अब उसी पैन में एक बड़ा चम्मच राइस ब्रान ऑयल डालें और इसमें चार कटी हुई हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें. इसके बाद इसमें कटा हुआ अदरक, लहसुन, प्याज और थोड़ा सा हरा धनिया डालें. इसमें आधा टुकड़ा ताजा कटा हुआ नारियल भी डालें और सभी चीजों को कुछ देर भूनें. आखिर में थोड़ा इमली और दो बड़े चम्मच भुनी हुई चना दाल डालें. सभी चीजों को हल्का भूनने के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें. अब चटनी के लिए तड़का तैयार करें. इसके लिए एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें राई, जीरा, उड़द दाल, चना दाल, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालकर भूनें. जब मसालों से अच्छी खुशबू आने लगे, तो इस तड़के को तैयार चटनी में डालकर अच्छी तरह मिला दें. जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version