राष्ट्रवाणी: नवरात्र के दौरान दिल्ली में हर साल कई भव्य रामलीलाओं का आयोजन किया जाता है। दिल्ली की टॉप 5 रामलीला (Image Source: एआई Generated) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही शहरों की शामें रामलीला के रंग में रंग जाती हैं, त्योहारों का ये मौसम सिर्फ रावण दहन तक ही सीमित नहीं रहता।

इन दिनों में मेलों में घूमने और रामलीला देखने का बच्चों से लेकर बड़ों तक में जो उत्साह रहता है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसे में अगर आप दिल्ली में रहते हैं और यहां की खास रामलीला देखना चाहते हैं, तो आइए आपको दिल्ली की टॉप रामलीला आयोजन के बारे में बताते हैं। दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी हर साल रामलीला का आयोजन करती है।

इस साल यहां 15वीं रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। यहां 11 से 20 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा, इसका लाइव टेलिकास्ट भी आप देख सकते हैं। लव कुश रामलीला दिल्ली की सबसे मशहूर रामलीला है, जिसका आयोजन लाल किला मैदान में किया जाएगा।

इस बार की रामलीला की खास बात यह है कि रामायण के प्रसंग एआई, एनीमेशन और ग्राफिक्स की मदद से दिखाए जाएंगे। मेट्रो स्टेशन: लाल किला या चांदनी चौक अगर आप पूर्वी दिल्ली में रहते हैं तो यहां गीता कॉलोनी में बड़े स्तर पर रामलीला का आयोजन होता है। यह दिल्ली की सबसे पुरानी रामलीला से जुड़ी कमिटी में से एक है।

यहां साल 1962 से ही रामलीला का आयोजन हर साल किया जा रहा है। मेट्रो स्टेशन: कृष्ण नगर मेट्रो स्टेशन रोहिणी के सेक्टर-11 में नव केशव रामलीला कमिटी इस साल भव्य रूप से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि इस बार की थीम ब्रिक्स समिट को आधार बनाकर रखी गई है।

नव श्री धार्मिक लीला कमिटी रामलीला का आयोजन हर साल चांदनी चौक के एकदम सामने लाल किले पर 15 स्थित अगस्त पार्क नामक में किया जाता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version