राष्ट्रवाणी: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी ओपी यादव (1995 बैच) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन), छत्तीसगढ़, अरण्य भवन के पद पर पदोन्नत कर दिया है। इस संबंध में वन विभाग ने शनिवार को आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन) के रूप में कार्यरत ओपी यादव को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद एवं HAG+ (लेवल-16) वेतनमान (₹2,05,400 से ₹2,24,400) में पदोन्नत किया गया है। राज्य शासन ने उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन), छत्तीसगढ़, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया है।
Trending
- प्रिंटिंग उद्योग का अंतरराष्ट्रीय मंच: रायपुर में पहली बार इंटरनेशनल प्रिंटिंग कॉन्फ्रेंस का होगा आयोजन, चार देशों के विशेषज्ञ देंगे भविष्य की तकनीकों की जानकारी – राष्ट्रवाणी
- बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, राहत सामग्री और सहायता राशि का किया वितरण, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा – राष्ट्रवाणी
- इफस अधिकारी ओपी यादव पककफ प्रमोट, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिजनों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की बात – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में ‘पर्यावरण के दुश्मन’ कोनोकार्पस पर बैन, राज्य सरकार का बड़ा फैसला, रोपण और बिक्री पर तुरंत रोक – राष्ट्रवाणी
- ‘औकात पर आ गया तो जमीन पर…’, मला कुंवर सिंह ने भाजयुमो अध्यक्ष को फोन पर दी धमकी, ऑडियो वायरल होने से गरमाई बालोद की सियासत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा एलान… कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों को 20-20 लाख देगी सरकार – राष्ट्रवाणी
- बड़ी कार्रवाई: 2 महिला सहित 4 आरोपी अरेस्ट, कार और बाइक समेत भारी मात्रा में गांजा जब्त – राष्ट्रवाणी
