राष्ट्रवाणी: रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग इंडस्ट्री के लिए 2 अगस्त का दिन ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स एसोसिएशन (CPA) द्वारा एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश की पहली इंटरनेशनल प्रिंटिंग कॉन्फ्रेंस का आयोजन दोपहर 2 बजे से होटल बेबीलॉन कैपिटल, रायपुर में किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश-विदेश के उद्योग विशेषज्ञ, प्रिंटर्स, पैकेजिंग कंपनियों के प्रतिनिधि एवं उद्यमी एक मंच पर जुटेंगे। सम्मेलन में सिंगापुर/मलेशिया के अग्रा लिम, श्रीलंका की पैकेजिंग कंसल्टेंट अगामपोदी पी.एस. मेंडिस, श्रीलंका एसोसिएशन ऑफ प्रिंटर्स के अध्यक्ष जनाका रत्नकुमारा तथा नेपाल के उद्योग विशेषज्ञ माधव भट्टराई प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग के बदलते स्वरूप, अत्याधुनिक तकनीकों, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), गुणवत्ता सुधार, लागत नियंत्रण और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह सम्मेलन मध्य भारत के प्रिंटिंग उद्योग को नई दिशा देने के साथ-साथ उद्योग जगत के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेगा। कार्यक्रम के दौरान नवीनतम प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग तकनीकों पर चर्चा होगी तथा प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए मेगा लकी ड्रॉ का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। सम्मेलन के समापन पर रात्रिभोज का आयोजन भी किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स एसोसिएशन ने प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों के प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग से जुड़े उद्यमियों, प्रिंटर्स एवं तकनीकी विशेषज्ञों से इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागिता की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ को प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग के राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version