यरूशलम. ऑस्कर पुरस्कार विजेता फलस्तीनी निर्देशक बासिल आद्रा अदरा ने कहा है कि इजराइली सैनिकों ने शनिवार को वैस्ट बैंक में स्थित उनके घर पर हमला किया और उनकी पत्नी का फोन अपने कब्जे में ले लिया. आदरा ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि इजराइली सैनिकों ने उनके गांव पर हमला किया, जिसमें उनके भाई घायल हो गए. निर्देशक ने कहा कि गांव में रहने वाले एक परिवार ने उन्हें बताया कि इजराइली बलों ने उनके घर पर भी हमला किया है.

आदरा ने बताया कि सैनिकों ने उनकी पत्नी सुहा से उनका (आदरा का) पता-ठिकाना पूछा और पत्नी का फोन ले लिया. इस दौरान घर पर उनकी नौ माह की बच्ची भी थी. आदरा ने बताया कि जानकारी मिलने पर वह अपने परिवार का हाल जानने के लिए घर नहीं जा पा रहे हैं क्योंकि सैनिकों ने गांव में दाखिल होने वाला रास्ता बंद कर दिया है. निर्देशक ने आशंका जताई कि उन्हें भी हिरासत में लिया जा सकता है.

इजराइल की सेना ने कहा कि फलस्तीनियों की ओर से पथराव किए जाने के कारण दो इजराइली नागरिकों के घायल होने के बाद सैनिक गांव में घुसे थे. सेना ने कहा कि सैनिक अब भी गांव में हैं और इलाके की तलाशी लेने के साथ-साथ लोगों से पूछताछ कर रहे हैं.
बासिल को वृत्तचित्र ‘नो अदर लैंड’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्होंने शनिवार की घटनाओं को ‘भयावह’ बताया. उन्होंने कहा, ”अगर आप बस्तियों में रहने वालों का सिर्फ वीडियो बना रहे हैं तो भी सेना आती है और आपका पीछा करती है, आपके घर की तलाशी लेती है. यह पूरी व्यवस्था हम पर हमला करने, हमें भयभीत करने के लिए है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version