मुंबई: इलेक्ट्रिक परिवहन कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी (ओएसएम) ने घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए ई-स्कूटर ‘वीएक्स्ट्रा’ पेश करते हुए यात्री इलेक्ट्रिक दोपहिया खंड में प्रवेश की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इसकी कीमत 99,900 रुपये तय की गई है। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए किफायती, प्रौद्योगिकी-संचालित इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है।

कंपनी का लक्ष्य ‘वीएक्स्ट्रा’ की सालाना 15,000 इकाई बेचने का है जिसमें घरेलू बाजार से 9,000 और अंतरराष्ट्रीय बिक्री से शेष 6,000 इकाई शामिल होंगी। ओमेगा सेकी मोबिलिटी के संस्थापक एवं चेयरमैन उदय नारंग ने कहा, ” ‘वीएक्स्ट्रा’ महानगरों के साथ-साथ छोटे व मझाले शहरों के लिए भी प्रौद्योगिकी-आधारित इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है जहां कुशल परिवहन वास्तव में जीवन और आजीविका को बदल सकता है।” भारत का इलेक्ट्रिक दोपहिया उद्योग ईंधन की बढ़ती कीमतों, शहरी भीड़, सततता लक्ष्यों और सरकार की सहायक नीतियों के दम पर मजबूत गति से बढ़ रहा है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version