बागपत. पुलिस ने बागपत जिले के दोघट क्षेत्र में एक इमाम की पत्नी और उसकी दो बेटियों की कथित हत्या के मामले में रविवार को इमाम के दो नाबालिग छात्रों को गिरफ्तार किया. बागपत जिले में इमाम की पत्नी और उसकी दो बेटियों की कथित तौर पर धारदार हथियार से शनिवार को हत्या कर दी गई थी.

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि गांगनौली गांव में शनिवार को इमाम इब्राहिम की पत्नी इसराना (30) और बेटियों सोफिया (पांच) एवं सुमैया (दो) के खून से लथपथ शव उनके घर में पाए गए थे. उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान यह पाया गया कि इस वारदात को इब्राहिम के दो नाबालिग छात्रों ने ही अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि पकड़े गए छात्रों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है.

उन्होंने कहा कि इमाम इब्राहिम की डांट-फटकार और अक्सर की जाने वाली मारपीट से क्षुब्ध होकर उन्होंने यह कदम उठाया. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पकड़े गए नाबालिग छात्रों ने पुलिस को बताया है कि शनिवार को इमाम इब्राहिम के किसी काम से बाहर जाने के बाद दोनों ने मस्जिद के अंदर रहने वाले इब्राहिम की पत्नी और दोनों बेटियों पर पहले हथौड़े से हमला किया और फिर छुरी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उनकी हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और छुरी बरामद कर ली गई है. राय ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए पुलिस की सात टीम गठित की गईं जिन्होंने महज छह घंटे के भीतर मामले का राजफाश कर दिया. उन्होंने बताया कि दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करके आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version