Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»इमरान खान की सेहत ‘बिल्कुल ठीक’, लेकिन उन्हें ‘मानसिक प्रताड़ना’ दी जा रही : बहन
International

इमरान खान की सेहत ‘बिल्कुल ठीक’, लेकिन उन्हें ‘मानसिक प्रताड़ना’ दी जा रही : बहन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इमरान खान की सेहत ‘बिल्कुल ठीक’, लेकिन उन्हें ‘मानसिक प्रताड़ना’ दी जा रही : बहन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इस्लामाबाद/लाहौर. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन डॉ. उज्मा खान ने मंगलवार को रावलपिंडी की अदियाला जेल में अपने भाई से मुलाकात करने के बाद कहा कि उनका स्वास्थ्य ”पूरी तरह से ठीक” है लेकिन उन्हें ”पृथक रूप से कारावास में रखकर मानसिक यातना” दी जा रही है.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक के परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर कई अटकलें लगाई जा रही थीं. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने पूर्व क्रिकेटर इमरान खान (73) के साथ उज्मा की मुलाकात के बाद एक बयान में कहा कि इमरान खान को ”पृथक रूप से कारावास में रखा गया है और उन्हें मानसिक यातना दी जा रही है.” उन्होंने कहा, ”खुदा का शुक्र है. उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है. वह हालांकि बहुत नाराज थे और कह रहे थे कि उन्हें मानसिक यातना दी जा रही है.” उन्होंने यह भी दावा किया कि इमरान खान ने बताया कि प्राधिकारी उन्हें ”मानसिक रूप से प्रताड़ित” कर रहे हैं क्योंकि उन्हें दिन के अधिकतर समय जेल की कोठरी में ही रखा जाता है और केवल थोड़ी देर के लिए बाहर जाने की अनुमति दी जाती है.

उन्होंने खान के हवाले से यह भी कहा कि उन्हें किसी से बात करने की अनुमति नहीं है. इमरान खान से मिलने पर एक महीने से अधिक समय से अघोषित प्रतिबंध था. इमरान खान अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में बंद हैं. हालांकि, अदियाला जेल के प्राधिकारियों ने दावा किया था कि उनका स्वास्थ्य ”अच्छा” है. पीटीआई ने एक बयान में कहा था कि इमरान खान की बहनों में से एक डॉ. उज्मा खान को रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों के इकट्ठा होने के बाद उनसे मिलने की अनुमति दी गई. इस बीच, पंजाब सरकार ने पीटीआई के विरोध प्रदर्शन को विफल करने के लिए अदियाला रोड पर रावलपिंडी के पूरे पुलिस बल को तैनात कर दिया.

सरकार ने रावलपिंडी और इस्लामाबाद में पहले ही धारा 144 (चार या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध) लागू कर दी है. रावलपिंडी के आठ पुलिस थानों के प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अदियाला जेल के बाहर मौजूद हैं. पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ से कहा, ”आठ किलोमीटर के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. स्कूल और कॉलेज बंद हैं. निवासियों को इलाके से गुजरने के लिए अपना पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है.” वकीलों के एक समूह ने भी इमरान खान को पृथक रखने को लेकर सरकार के खिलाफ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर प्रदर्शन किया.

गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने कहा कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी में धारा 144 का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा.
इससे पहले, इमरान खान के बेटे कासिम खान ने सरकार से उनके पिता के जीवित होने का सबूत देने की मांग की थी. इमरान खान की पार्टी ने प्राधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी बहनों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं देती है तो देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदिल्ली उच्च न्यायालय ने ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के खिलाफ वानखेड़े की याचिका पर फैसला सुरक्षित किया
Next Article आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.