मुंबई: घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने शनिवार को मुंबई से पंजाब के आदमपुर (जालंधर) के लिए अपनी सीधी उड़ान सेवाओं की घोषणा की। यह उड़ान दो जुलाई से शुरू होगी। इंडिगो ने कहा कि आदमपुर एयरलाइन का 92वां घरेलू गंतव्य होगा।

इस सीधी उड़ान के साथ पंजाब के कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों को मुंबई महानगर क्षेत्र के प्रमुख बंदरगाहों तक आसान पहुंच मिलेगी, जिससे व्यापार के अवसर बढ़ेंगे। एयरलाइन ने कहा कि नया मार्ग रणनीतिक रूप से व्यवसाय और पर्यटन संबंधी जरूरतों को पूरा करेगा। इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ????ने कहा, ”आदमपुर, मुंबई से हमारा 55वां घरेलू और 77वां समग्र गंतव्य बन गया है। हम इस क्षेत्र में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने घरेलू नेटवर्क को बढ़ाना जारी रखेंगे।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version