सीजी न्यूज ऑनलाइन 27 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर स्थित गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं पंजाब से पधारे जत्थेदार बाबा साहेब सिंह द्वारा यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह का सम्मान किया गया।

यह सम्मान उन्हें सिख पंथ के सात श्रद्धालुओं की घर वापसी कराने के सराहनीय एवं सेवाभावी कार्य के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगत ने उनके सेवा भाव, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज और पंथ की सेवा में युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी प्रेरणादायक है। इंद्रजीत सिंह द्वारा किए गए प्रयास न केवल समाज को जोड़ने वाले हैं, बल्कि सिख मूल्यों एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।

यूथ सिख सेवा समिति भिलाई की ओर से कहा गया कि आगे भी समाजहित एवं पंथ सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगतजन उपस्थित थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version