राष्ट्रवाणी: करण जौहर ने ‘दृश्यम 3’ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने निर्देशक अभिषेक पाठक के डायरेक्शन और अजय देगवन और जयदीप अहलावत की एक्टिंग की सराहना की है। करण जौहर ने किया ‘दृश्यम 3’ का रिव्यू 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी ‘दृश्यम 3’ एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ जबरदस्त चर्चा के साथ रिलीज हुई है। फिल्म में अजय देवगन और जयदीप अहलावत के बीच की टक्कर इसकी सबसे बड़ी खासियत बनकर उभरी है। इस पॉपुलर फ्रैंचाइज़ी का यह नया चैप्टर विजय सलगांवकर को एक आखिरी लड़ाई के लिए वापस लाता है।

जिसमें उनका सामना अहलावत के किरदार राजवीर सिंह तोमर से होता है। फिल्म को मिल रहे प्यार और तारीफों के बीच, फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में इस पर अपनी राय जाहिर की। उन्होंने डायरेक्टर अभिषेक पाठक की तारीफ की और अजय देवगन (Ajay Devgn) व जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) के काम को सराहा साथ ही फिल्म को मजेदार बताया।

करण जौहर ने हाल ही में थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) देखने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका पोस्टर शेयर किया। फिल्म से प्रभावित होकर, फिल्ममेकर ने इसकी टीम की तारीफ की और फिल्म के तीसरे भाग को लाजवाब बताया। उन्होंने लिखा, ‘मजेदार!

लाजवाब! अजय देवगन और जयदीप अहलावत जबरदस्त हैं। अभिषेक पाठक कितने शानदार डायरेक्टर हैं!

पूरी कास्ट और क्रू को बधाई’। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, खासकर इसकी दिलचस्प कहानी और अजय देवगन व जयदीप अहलावत की एक्टिंग के लिए। सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 66.75 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग की है वहीं दुनियाभर में इसने पहले दिन 95.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

अजय और जयदीप के अलावा, फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर भी अपने किरदारों में नजर आ रहे हैं। अजय देवगन की इस फिल्म का आखिरी पार्ट एक ओरिजिनल कहानी है और यह मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का रीमेक नहीं है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version