राष्ट्रवाणी: नुसरत भरूचा को एक्सीडेंट के बाद बाली से सर्जरी के लिए मुंबई लाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, …और पढ़ें एक्सीडेंट के बाद नुसरत भरूचा का पहला वीडियो आया सामने/ फोटो-इंस्टाग्राम एयर एम्बुलेंस के जरिए नुसरत भरूचा को लाया गया भारत एक्सीडेंट के बाद सामने आई नुसरत भरूचा की पहली वीडियो स्ट्रेचर पर लेटे हुए परिवार से इशारों में बातें करती दिखीं एक्ट्रेस एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

बाली में एक्सीडेंट की वजह से ‘प्यार का पंचनामा’ एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) काफी मुश्किल घड़ी से गुजर रही हैं। इस हादसे में एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है, जिसकी सर्जरी मुंबई के अस्पाल में होगी। एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस का अब पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्ट्रेचर पर लेटी हैं और उनकी हालत काफी गंभीर लग रही है।

बाली से नुसरत भरूचा को सर्जरी के लिए एयर एम्बुलेंस के जरिए मुंबई लाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नुसरत को स्ट्रेचर पर लेटी हुई हैं और उनकी नाक में नेजल कैन्युला लगी हुई है। मेडिकल टीम और एयरपोर्ट अधिकारी उन्हें एम्बुलेंस में चढ़ाने में मदद कर रहे हैं।

बाली से मुंबई लाई जा रहीं एक्ट्रेस को लगातार डॉक्टरों और मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया। नुसरत भरूचा की वायरल वीडियो से उनकी गंभीर हालत का साफ पता चलता है। नुसरत भरूचा के साथ इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग भी मौजूद हैं, ताकि उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ भारत लाया जा सके।

वायरल वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस के चाहने वालों को उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता सता रही है। वह एक्ट्रेस को अपनी दुआएं भेज रहे हैं। A post shared by Deepak Yadav (@deepakyadav___) नुसरत भरूचा की टीम ने फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी की अपील की है, क्योंकि उनके इलाज का अगला फेज शुरु होने जा रहा है।

जिन्हें नुसरत भरूचा के साथ हुई घटना के बारे में नहीं पता उन्हें बता दे कि, एक्ट्रेस कुछ दिनों पहले अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से बाली में थी, जहां उनका बड़ा एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद तुरंत उन्हें बाली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि, यह एक्सीडेंट कैसे हुआ इस बारे में तो कोई जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन उनकी टीम ने ये कंफर्म किया कि एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है।

जिसकी वजह से स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद एक्ट्रेस को मुंबई लाया गया। जहां पहले डॉक्टर्स की टीम उनकी चोट की गंभीरता को समझने के लिए कुछ और जांच करेंगे और उसके बाद ही सर्जरी करेंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version