राष्ट्रवाणी: Is Today Bank Closed: आज 3 अक्टूबर को बैंक खुले रहेंगे क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। आज 3 अक्टूबर को बैंक खुले रहेंगे, पहला शनिवार है। पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले, दूसरे-चौथे को बंद।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे यूपीआई, एटीएम हमेशा उपलब्ध। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Is Today Bank closed: शुक्रवार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के चलते पूरे भारत में बैंक बंद थे।
लेकिन आज शनिवार 3 अक्टूबर को बैंक बंद हैं या फिर नहीं, इसे लेकर लोगो के मन में कन्फ्यूजन है। अगर आप भी आज बैंक ब्रांच जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको पहले यह जान लेना चाहिए कि आज बैंक की ब्रांज खुली रहेगी या नहीं। क्योंकि भारत में में शनिवार को लेकर बैंक ब्रांच खुलने या फिर बंद (Bank Open Or Closed) होने के अलग-अलग नियम हैं।
आइए जानते हैं कि आज 3 अक्टूबर को बैंक बंद हैं या फिर खुले। आज यानी शनिवार 3 अक्टूबर 2026 को पूरे भारत में बैंक खुले रहेंगे। दरअसल, आज महीने का पहला शनिवार है।
महीने के पहले शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। हालांकि, अगर कोई त्यौहार पड़ जाए तो उस दिन छुट्टी भी रह सकती है। लेकिन आमतौर पर भारत में पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं।
वहीं, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। आरबीआई के नियमों के अनुसार बैंक आमतौर पर पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं। हालांकि, शाखाएं दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहती हैं।
इसलिए, 3 अक्टूबर बैंकों के लिए एक नियमित कार्य दिवस है। शाखाएं बंद रहने पर भी ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग जारी रख सकते हैं। इनमें यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम और आईएमपीएस शामिल हैं।
अक्टूबर में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार को छोड़कर बैंक कई त्यौहार और जयंती के दिन भी बंद रहेंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बैंक बंद थे। अब आगे कब-कब बंद रहेंगे, इसकी डिटेल नीचे दी गई है।
