राष्ट्रवाणी: Is Today Bank Closed: आज 19 सितंबर को पूरे भारत में बैंक खुले हैं क्योंकि यह महीने का तीसरा शनिवार …और पढ़ें आज 19 सितंबर को पूरे भारत में बैंक खुले हैं। बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं। दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, ऑनलाइन सेवा जारी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Is Today Bank Closed: भारत का सेंट्रल बैंक हर महीने राज्यों के हिसाब से बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है ताकि ग्राहकों को कोई परेशानी न हो और वे अपने बैंकिंग काम उसी हिसाब से प्लान कर सकें। हालांकि, यह लिस्ट पब्लिक हॉलिडे की होती है।

यानी कोई त्यौहार या फिर किसी राज्य या शहर में कोई विशेष पर्व हो तो उस दिन उस शहर या राज्य में बैंक बंद रहते हैं। लेकिन शनिवार के दिन बैंक के खुले या बंद होने को लेकर अक्सर कन्फ्यूजन रहती है। आज शनिवार का दिन है और तारीख 19 सितंबर की (Bank Open or Closed) है।

ऐसे में आज भी बहुत से लोगों के मन में एक सवाल जरूर उठा होगा कि क्या आज बैंक बंद या फिर खुले? अगर आप भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं तो आइए जानते हैं कि आखिर आज शनिवार 19 सितंबर को बैंक खुले हैं या नहीं। आज 19 सितंबर, 2026 को पूरे भारत में बैंक खुले हैं।

क्योंकि आज महीने का तीसरा शनिवार है। भारत में बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें (अगर लागू हो) शनिवार को ऑफलाइन सेवाओं के लिए खुले रहते हैं, बशर्ते उस दिन कोई तय छुट्टी न हो। यानी बैंक की ब्रांच हर महीने की पहले, तीसरे और पांचवे शनिवार को खुली रहती है।

हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार और तय क्षेत्रीय या राष्ट्रीय छुट्टियों के दिन बैंक बंद रहते हैं। जिस दिन बैंक ब्रांच बंद रहती हैं, उस दिन आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए जरूरी ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। बैंक की छुट्टी वाले दिन ग्राहक ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं, जब तक कि सर्विस प्रोवाइडर उन्हें तकनीकी समस्याओं या किसी अन्य कारण से खास तौर पर सूचित न करे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version