ISIS Module Probe: महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने पुणे में बुधवार देर रात से कई जगह छापेमारी की। यह कार्रवाई शहर में सक्रिय एक संदिग्ध आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़े कुछ लोगों की कथित कट्टरपंथी गतिविधियों की जांच के तहत की गई। एटीएस अधिकारियों ने बताया कि 2023 में दर्ज हुए पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में 19 संदिग्धों के घरों और दफ्तरों में छानबीन चल रही है।

किन-किन इलाकों में एटीएस की छापेमारी?
सूचना मिलने के बाद एटीएस की टीमें पुणे के कोंढवा, खड़क, खड़की, वानवाड़ी और भोसरी इलाकों में पहुंचीं। रात भर कार्रवाई चलती रही और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, सभी की पहचान और भूमिका की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर जांच का दायरा बढ़ाया जा सकता है। कोंढवा इलाके में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version