नई दिल्ली: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1635.67 अंक या 2.22 प्रतिशत गिरकर 71,947.55 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 488.20 अंक या 2.14 प्रतिशत गिरकर 22,331.40 पर बंद हुआ। निवेशकों के पोर्टफोलियो में नौ लाख करोड़ रुपये की कमी आई।

क्या है विशेषज्ञों की राय?
अनुसंधान विश्लेषक और लिवेलॉन्ग वेल्थ के संस्थापक हरिप्रसाद के ने कहा कि यह दबाव काफी हद तक बाहरी है, क्योंकि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का निवेशकों की भावना पर लगातार प्रभाव बना हुआ है। एशियाई बाजारों में भारी गिरावट के साथ शुरुआत हुई है, जिसमें दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई तेजी से गिरे हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के पांचवें सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही व्यापक स्तर पर आई इस कमजोरी ने क्षेत्र में नए सिरे से तनाव बढ़ा दिया है। यमन के हौथियों द्वारा कथित तौर पर इजरायल पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद स्थिति और बिगड़ गई है। यह संघर्ष के दायरे में विस्तार का संकेत है और इससे क्षेत्र में लंबे समय तक अस्थिरता बने रहने की आशंकाएं बढ़ गई हैं।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version