राष्ट्रवाणी: न्यूज, जांजगीर: पुलिस अभिरक्षा में लिए गए मेहंदीपारा निवासी शिव सहिस उर्फ गुल्लू की इलाज के दौरान मौत के बाद आक्राशित स्वजन व मोहल्लेवासियों ने चांपा थाने का घेराव कर दिया। जानकारी के अनुसार शिव सहिस को महुआ शराब से जुड़े आबकारी मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद स्वजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। मृतक की पत्नी बच्चों के साथ थाना के बाहर धरने पर बैठ गई। परिवार ने 50 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी तथा बच्चों की पढ़ाई और भरण-पोषण की व्यवस्था करने की मांग रखी। साथ ही स्वजनों ने दो पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की। इधर, थाना चांपा में दर्ज आबकारी एक्ट के मामले में लापरवाही के आरोप में आरक्षक ईश्वरी राठौर को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लापरवाही के आरोप में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आरक्षक ईश्वरी राठौर को तुरंत निलंबित कर दिया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई बातचीत के बाद प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच, पत्नी को निजी कंपनी में नौकरी और बच्चों की शिक्षा-भरण पोषण का जिम्मा उठाया, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार करने पर सहमति बनी। प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रियल जांच के साथ ही मृतक की पत्नी को प्राइवेट कंपनी में नौकरी और बच्चों के भरण पोषण का आश्वासन दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। मृतक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। डा. यूलैण्डन यार्क एएसपी, जांजगीर

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version