राष्ट्रवाणी: न्यूज, जांजगीर: जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ एवं गलत नियत से हरकत करने के मामले में पुलिस ने आरोपित प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार कर रहा था प्रधान पाठक भुवनेश्वर पुलिस के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद में 31 जुलाई को प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक स्कूल परिसर में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार कर रहा था। छात्रा ने घर में आकर इसकी जानकारी अपने स्वजन को दी। जिसके बाद स्वजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे जहां प्रधान पाठक अर्ध नग्न हालत में कुर्सी पर बैठा हुआ था। पाक्सो एक्ट व बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज ग्रामीणों ने प्रधान पाठक का वीडियो बनाया और उसे इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। साथ ही उसकी इस हरकत को लेकर हंगामा मंचाया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 तथा पाक्सो अधिनियम की धारा 10 एवं 12 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू की गई। पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद के प्रधान पाठक की प्रसारित वीडियो को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर बीईओ पामगढ़ द्वारा की गई जांच एवं प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर डीईओ ने प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीईओ अशोक सिन्हा द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंटरनेट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसारित वीडियो तथा जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया संबंधित प्रधान पाठक का आचरण गंभीर कदाचार की श्रेणी में पाया गया। उनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version