गढ़वा. झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस ने 20 वर्षीय एक महिला को शादी के करीब एक महीने बाद अपने पति को जहर देकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि महिला को उसकी सास की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश किया गया जहां से मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार शाम को रंका पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहोकुदर गांव में घटी. अधिकारी ने बताया कि मृतक बुधनाथ सिंह की शादी 11 मई को सुनीता से हुई थी.

रंका के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) रोहित रंजन सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”सुनीता सिंह ने रविवार शाम को अपने पति के खाने में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ मिला दिया और उसी दिन उनकी मौत हो गई. जहर का पता लगाने के लिए मृतक के बिसरा को सुरक्षित रखा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जहर किस तरह का था.” एसडीपीओ के अनुसार पुलिस को बताया गया है कि नवविवाहित जोड़े के बीच संबंध तनावपूर्ण थे. उन्होंने बताया कि सुनीता ने शुरू में अपनी सास पर अपने बेटे को जहर देने का आरोप लगाया था. रंजन सिंह ने बताया, ”बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और उसे विधिक कार्रवाई के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version