रांची: राज्य बोर्ड परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों के विरोध प्रदर्शन से मंगलवार को झारखंड विधानसभा में हंगामे की स्थिति बन गयी। पूर्वाह्न 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, भाजपा विधायक कथित प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग करते हुए आसन के समक्ष आ गए।

विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने सदस्यों से व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि यह मुद्दा पहले ही सदन के बाहर उठाया जा चुका है। झारखंड अधिविद्य परिषद (जेएसी) ने 20 फरवरी को कक्षा 10 की ंिहदी और विज्ञान की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं, क्योंकि प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक हो गए थे और उनकी प्रतियां सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो गई थीं।

प्रश्नकाल के दौरान हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने रेत की कमी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि रेत की कमी के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के मकानों का निर्माण प्रभावित हुआ है। आबकारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रेत की कमी के दावे का खंडन किया और कहा कि राज्य सरकार उन लोगों को मुफ्त रेत उपलब्ध करा रही है जो आयकर के दायरे से बाहर हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version