राष्ट्रवाणी: रिलायंस जियो का ₹1,299 वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और …और पढ़ें Jio का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

वैसे तो रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई अलग-अलग प्रीपेड प्लान ऑफर करता है, जिनमें न सिर्फ डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते हैं बल्कि कुछ प्लान्स तो OTT सब्सक्रिप्शन भी फ्री में ऑफर करते है। कंपनी का ₹1,299 वाला प्लान भी ऐसे ही प्रीपेड प्लान्स में से एक है। इस प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ फ्री Netflix समेत कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

ऐसे में अगर आप भी कॉलिंग और डेटा के साथ OTT का भी मजा लेना चाहते हैं तो इस प्लान के साथ जा सकते हैं। चलिए पहले इस जियो प्लान के बेनिफिट्स जान लेते हैं… जियो के इस ₹1,299 वाले प्लान में आपको 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इस प्लान में आपको डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।

इस तरह पूरी वैलिडिटी के दौरान आपको टोटल 168GB डेटा मिलने वाला है। हालांकि डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम होकर सिर्फ 64Kbps हो जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है।

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाले OTT बेनिफिट्स हैं जहां यूजर्स को फ्री में Netflix का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। साथ ही इस प्लान में JioTV का एक्सेस भी मिल रहा है। जियो की ओर से JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिल रही है।

प्लान में JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा इस प्लान में गूगल Gemini का प्रो प्लान 18 महीने के लिए फ्री मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक इस ऑफर की वैल्यू ₹35,100 तक है और इसमें 5,000GB क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana समेत कई एआई फीचर्स भी मिलने वाले हैं।

प्लान में 12 महीने का Canva प्रो Lite सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रहा है, जिसकी कीमत ₹1,590 बताई गई है। इस ₹1,299 के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड True 5G भी मिल रहा है। इसका मतलब है कि एलिजिबल यूजर्स अनलिमिटेड 5G डेटा का यूज कर सकते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version