बनिहाल: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा ढह गया, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दीवार का लगभग 40 मीटर हिस्सा और उससे सटी सावनी पंचायत संपर्क सड़क बृहस्पतिवार रात को ढह गई।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक शुभम यादव ने कहा कि पिछली दीवार का 40 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “चार लेन वाले राजमार्ग का एक हिस्सा बंद कर दिया गया है। दीवार ढहने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।”

अधिकारी ने बताया कि प्रभावित मार्ग को जल्द से जल्द यातायात योग्य बनाने के लिए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। यातायात को वर्तमान में एक ही रास्ते के माध्यम से नियंत्रित किया जा रहा है, जिससे इस हिस्से पर आवाजाही धीमी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में सावनी पंचायत संपर्क सड़क का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे संपर्क प्रभावित हुआ।

एनएचएआई, जिला प्रशासन और यातायात विभाग के अधिकारी मौके पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं ताकि और अधिक नुकसान को रोका जा सके और कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले सामरिक राजमार्ग पर यातायात का सुचारू प्रवाह किया जा सके।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version