राष्ट्रवाणी (जशपुर ब्यूरो): छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने के तरीके खोजते-खोजते एक 27 वर्षीय व्यक्ति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. आरोपी बासुदेव उर्फ टांगनू ने अपने ममौरे भाई के चार साल के मासूम बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी और उसके शव से गुर्दे, फेफड़े और आंखें निकाल लीं. आरोपी का इरादा इन अंगों को ऑनलाइन बेचकर रातों-रात मोटा पैसा कमाने का था. पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता रामजीत राम (36) ने 7 नवंबर को सन्ना थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जो 5 नवंबर से लापता था. रामजीत करीब एक साल पहले काम के सिलसिले में सन्ना गांव स्थित आमटचुआ नदी बांध के पास झोपड़ी बनाकर रहने आया था. आरोपी बासुदेव, जो उसका रिश्तेदार है, अक्सर उनके घर आया-जाया करता था.शनिवार को परिजनों के साथ तलाश के दौरान रामजीत को मक्के के खेत के पास पानी से भरे गड्ढे में एक बोरे में लिपटा अपने बेटे का शव मिला. पुलिस ने संदेह के आधार पर चालनी गोररापाठ गांव निवासी बासुदेव को हिरासत में लिया. कड़ी पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. आरोपी ने बताया कि वह दैनिक मजदूरी की कमाई से असंतुष्ट था और सोशल मीडिया पर जल्दी पैसा कमाने के रास्ते तलाशता रहता था, वहीं से उसे छोटे बच्चों के अंग निकालकर बेचने का विचार आया.5 नवंबर को आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया, जहां उसने शराब और चिकन खरीदा तथा बच्चे को भी शराब पिला दी. जब बच्चा नशे में सो गया, तब आरोपी ने चाकू से उसका गला रेत दिया और शरीर को काटकर गुर्दे, फेफड़े तथा आंखें निकालकर एक प्लास्टिक की बाल्टी में रख लिए. इसके बाद उसने शव को कंबल और रजाई में लपेटकर बोरे में भरा और खेत के पानी भरे गड्ढे में दबा दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार, निकाले गए अंगों से भरी बाल्टी और अन्य सामान बरामद कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. (Follow up story) सोमवार, 16 नवम्बर 2026 सोम, 16 नव. 2026 | 12:02 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- अंबिकापुर: में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा ‘कबरा’, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में युवती से रास्ता रोककर छेड़छाड़, जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में नाबालिग का गर्भपात कर भ्रूण नदी में फेंका, बिना अनुमति अबॉर्शन कराने पर डॉक्टर गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: CG Weather: राजनांदगांव में बढ़ने लगी रात में ठंड, 19 नवंबर से मौसम लेगा करवट; चक्रवात का अलर्ट जारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में काली साड़ी पहनकर आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, थाली और चम्मच बजाकर उठाएंगी मांग – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 18 नवंबर को आक्रोश रैली, पटवारियों के समर्थन में उतरा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन – राष्ट्रवाणी
- एमजीएल ने सीएनजी की कीमत ₹1.50 से ₹91.50/किलो तक बढ़ाई; इस वर्ष आठवीं वृद्धि – भारतीय पीएसयू

