राष्ट्रवाणी: न्यूज, जशपुरनगर: प्रेमिका के साथ मिल कर मां की हत्या कर शव को निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन में दफना दिया। पुलिस ने हत्या के इस मामले में बेटा, प्रेमिका सहित तीन आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के दोकड़ा चौकी क्षेत्र के बंदरचूआं के रौतिया बस्ती की है। चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को सूचना मिली कि बंदरचुंआ के रोतिया बस्ती में हरावती बाई के बंद घर के पास से तेज बदबू आ रही है। सूचना पर एफएसएल टीम के साथ कांसाबेल पुलिस मौक़े पर पहुंची। दरवाजा खोल कर जांच करने पर घर में कुछ नहीं मिला। टीम ने घर के पास निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के आसपास की तलाशी लेने पर बालू के ढेर में दबी हुई एक महिला का शव बरामद किया गया। घटना दिनांक को विवाद से छुटकारा पाने के लिए श्यामपति बाई और भूषण राम ने मिल कर हरावती बाई की हत्या कर शव को घर में ही छिपा दिया था। शव से दुर्गध आने पर आरोपितो ने मिल कर शव को निर्माणाधीन आंगनबाड़ी के पास बालू के ढेर में दबा दिया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने फावड़ा सहित अन्य समान जब्त किया है। हत्या के इस मामले में पुलिस ने भूषण राम (29) श्यामपति बाई और बुधपति बाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बालू के ढेर से बरामद हुआ शव: एफएसएल FSLऔर पुलिस टीम ने बंद मकान का ताला तोड़कर जांच की, तो घर के भीतर कुछ नहीं मिला। पास ही निर्माणाधीन आंगनबाड़ी के पास बालू के ढेर की तलाशी लेने पर दबी हुई अवस्था में महिला हरावती बाई का शव बरामद हुआ। अंतिम संस्कार से गायब रहा बेटा: पुलिस ने बीएनएस बनस की धारा 103(1) और 238 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। शव मिलने और अंतिम संस्कार के दौरान मृतका का बेटा भूषण राम 29 वर्ष मौके से गायब था, जिससे पुलिस का संदेह गहरा गया। हिरासत में लेते ही कबूला गुनाह: पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो बेटे भूषण राम ने पूरी साजिश उगल दी। उसने बताया कि उसका पड़ोस की श्यामपति बाई से प्रेम संबंध था, जबकि मृतका मां का श्यामपति से लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। ऐसे दिया वारदात को अंजाम: मां-बेटे के बीच रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर भूषण और उसकी प्रेमिका श्यामपति ने मिलकर हरावती बाई की हत्या कर दी। शव सड़ने लगा तो फावड़े से बालू के ढेर में गड्ढा खोदकर उसे दबा दिया। ३ आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल जब्त: पुलिस ने आरोपी बेटे भूषण राम 29, प्रेमिका श्यामपति बाई और बुधपति बाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा व अन्य सामग्री जब्त कर तीनों को जेल भेज दिया गया है। ज़ब पुलिस ने संदेह के आधार पर भूषण को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपित ने हत्या का अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसका पड़ोस में रहने वाली श्यामपति बाई से उसका प्रेम संबंध था, जबकि उसकी मां के साथ श्यामपति के साथ लम्बे समय तक जमीन विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर मां बेटे के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
