देवभूमि द्वारका (गुजरात). गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में कैंसर से पीड़ित 40 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने दो नाबालिग बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला और फिर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
कल्याणपुर थाने के निरीक्षक टीसी पटेल ने बताया कि घटना सोमवार शाम लांबा गांव में हुई.

पुलिस अधिकारी ने बताया, ”मेरामन छेत्रिया नामक व्यक्ति पिछले पांच साल से कैंसर से पीड़ित था और अपनी मौत को करीब से देख रहा था इसलिए उसने अपनी जान देने का फैसला किया. वह हमेशा इस बात को लेकर चिंतित रहता था कि उसकी मौत के बाद उसके बच्चों का भविष्य क्या होगा.” पटेल ने बताया कि छेत्रिया ने गांव में अपने घर पर पहले पांच साल की बेटी और तीन साल के बेटे को जहरीला पदार्थ दिया और फिर खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version