मुंबई. महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने रविवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है और इस पर प्रक्रिया के अनुसार आगे कार्यवाही हो रही है. शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विशेषाधिकार समिति इस प्रस्ताव पर गौर करेगी और इसकी रिपोर्ट आने के बाद सदन में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी.

उन्होंने कहा, “विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है और इसे विशेषाधिकार समिति को भेज दिया गया है, जो इसकी जांच करेगी और इसकी रिपोर्ट आने के बाद सदन में इस मामले पर चर्चा की जाएगी.” मार्च में कामरा का सरकार की आलोचना वाला वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य द्वारा परिषद में यह प्रस्ताव पेश किया गया था.
मुंबई के खार इलाके में यूनिकॉन्टिनेंटल होटल के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में अपनी प्रस्तुति के दौरान, कामरा ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को तोड़ने के लिए एकनाथ शिंदे को “गद्दार” कहा था. इसके बाद, शिवसेना पदाधिकारी राहुल कनाल और 11 अन्य लोगों ने मुंबई के उस होटल में तोड़फोड़ की, जहां कामरा ने इस वर्ष मार्च में प्रस्तुति दी थी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version