राष्ट्रवाणी: कौशल सोनी, , कांकेर। सुरक्षा बलों को कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के जंगल से नक्सल डंप बरामद हुआ है। विस्फोटक को मौके पर बीडीएस टीम ने नष्ट कर दिया है। कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान गटटाकाल और दरवीकोड़ो के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों का डंप मिला है। जवानों ने हथियार, गोला-बारूद, यूबीजीएल, बीजीएल सेल, डेटोनेटर और विस्फोटक सामग्री सहित बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया। कांकेर पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम कोयलीबेड़ा क्षेत्र में लगातार सघन सर्चिंग अभियान चला रही है. इसी अभियान के दौरान नक्सल डम्प मिला है। नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में जवानों के साथ संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लगातार डंप ढूंढने की कार्रवाई जारी है, सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन सर्चिंग अभियान किया जा रहा है। अब तक 40 से ज्यादा नक्सल डंप बरामद किया गया है। एसपी निखिल राखेचा नक्सल सामग्री में एक यूबीजीएल, एक देशी कट्टा, दो यूबीजीएल सेल, दो एके-47 राउंड, 14 राउंड .303 रायफल, 99 एसएलआर राउंड, 21 आठ एमएम राउंड, 23 नौ एमएम पिस्टल राउंड, दो एके-47 मैगजीन, एक एसएलआर मैगजीन, 10 बीजीएल सेल, 10 बीजीएल राउंड, 20 डेटोनेटर, 10 किलोग्राम विस्फोटक बारूद, एक दूरबीन सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया गया। कांकेर पुलिस ने बताया कि मौके पर मिले बीजीएल सेल, डेटोनेटर और विस्फोटक बारूद को बीडीएस टीम ने सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। पुलिस का कहना है कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए जा सके। जिले में नक्सल मुक्ति के बाद अभियान में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिला बल डीआरजी नारायणपुर और आईटीबीपी 53वीं वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई में थाना ओरछा क्षेत्र के आदींगपार कैंप के समीप कसोड़-कुमेरादी के जंगलों से नक्सलियों का एक डंप बरामद किया गया है। सर्च अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 297 जीवित कारतूस जब्त किए हैं, जिनमें 7.62 मिमी के 195 और 5.56 मिमी के 102 राउंड शामिल हैं। सुरक्षा बलों की इस निरंतर कार्रवाई से नक्सलियों के नापाक मंसूबों को करारा झटका लगा है। नारायणपुर पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जंगल में किसी भी संदिग्ध वस्तु या हथियार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण नारायणपुर का निर्माण किया जा सके। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Trending
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
