लंदन: भारत के बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ंिसह केंट लौटकर खुश हैं जहां उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेली है और इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले वह पारंपरिक प्रारूप में लय हासिल करने की कोशिश में होंगे।

26 वर्ष के अर्शदीप को भारतीय टीम में चुना गया है और उनकी नजरें पहला टेस्ट खेलने पर लगी होंगी। भारतीय टीम 13 जून से भारत ए के खिलाफ केंट में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। सीमित ओवरों के प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप दो साल पहले केंट के लिये काउंटी चैम्पियनशिप खेल चुके हैं।

उन्होंने इस साल आईपीएल में उपविजेता पंजाब ंिकग्स के लिये भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने बीसीसीआई टीवी से कहा ,‘‘ आज के अभ्यास सत्र में मेरा लक्ष्य लय हासिल करना ही था। हम लगातार सफेद गेंद का प्रारूप खेल रहे थे तो अब लाल गेंद से खेलकर अच्छा लगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘आगे हम और बेहतर होते जायेंगे और बल्लेबाजों के लिये गेंद को खेलना आसान नहीं होगा ।’’ अर्शदीप ने कहा, ‘‘गेंदबाजी में मजा आया। हम अभ्यास के लिये खेल रहे थे लेकिन पूरी तरह से प्रतिस्पर्धी भाव के साथ।

इससे और भी मजा आया। हमने पुख्ता रणनीति बनाकर उन्हें आउट करने की कोशिश की। साइ (सुदर्शन) पहली बार टीम से जुड़ा है और शानदार फॉर्म में भी है । हमने उसे आउट करने की काफी कोशिश की।’’ अर्शदीप ने कहा कि वह जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करके अपने कौशल को निखारने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा,‘‘ जब भी मैं गेंद पकड़ता हूं तो मुझे लगता है कि मैं सर्वश्रेष्ठ हूं। लेकिन सभी को पता है कि जब आपके गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह हैं तो तुलना जैसा शब्द तो हो ही नहीं सकता। फोकस इसी पर है कि हम अपने खेल में कैसे निखार लायें और एक दूसरे की , टीम की मदद कैसे करें।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version