ढाका. बांग्लादेश की बीमार पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को बेहतर उपचार के लिए वायु मार्ग से लंदन ले जाने की योजना को सोमवार को एक और झटका लगा, जब उनकी यात्रा के लिए किराए पर ली गई जर्मन एयर एम्बुलेंस ने मंगलवार को ढाका में अपने स्वीकृत लैंंिडग स्लॉट को रद्द करने का अनुरोध किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

बांग्लादेश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएबी) ने कतर सरकार के अनुरोध पर उसके द्वारा उपलब्ध कराये गए विमान को मंगलवार को हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की रविवार को मंजूरी दे दी. हालांकि, समाचार पोर्टल ‘बीडीन्यूज24.कॉम’ ने एक वरिष्ठ हवाईअड्डा अधिकारी के हवाले से बताया कि जर्मनी स्थित एफएआई एविएशन ग्रुप ने सोमवार को अनुरोध किया कि इस स्लॉट को वापस ले लिया जाए.

अधिकारी ने कहा, “अभी तक कोई संशोधित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.” टीबीएसन्यूज.नेट की रिपोर्ट के अनुसार, सीएएबी के सूत्रों ने पुष्टि की है कि एफएआई एविएशन ग्रुप ने अपने पूर्व स्लॉट अनुरोध को रद्द करने के लिए एक समन्वय एजेंसी के माध्यम से अधिकारियों से औपचारिक रूप से संपर्क किया था.

आॅपरेटर द्वारा रविवार को प्रस्तुत प्रारंभिक अनुरोध के अनुसार, विमानन प्राधिकरण ने विमान को मंगलवार को सुबह आठ बजे उतरने तथा उसी दिन रात लगभग 9 बजे उड़ान भरने की अनुमति दे दी थी. टीबीएसन्यूज के मुताबिक, कतर सरकार ने जर्मनी की एफएआई एविएशन ग्रुप से एयर एम्बुलेंस किराये पर लेकर यह व्यवस्था की है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version