राष्ट्रवाणी: मनोज यादव, कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से लगे तरदा गांव में आज सुबह ग्रामीणों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने खतरा भांपते हुए सावधानी बरती और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि किसान सुबह खेत पर काम पर जाने के लिए निकले थे, तभी उनकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी। किसानों ने तुरंत इसकी सूचना गांव के बाकी लोगों को दी। आकार में छोटा होने के कारण इसे मगरमच्छ का बच्चा बताया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मगरमच्छ गांव के पास से गुजरने वाली हसदेव नदी से भटककर खेतों की तरफ आ गया होगा। नदी से लगे होने के कारण इस इलाके में और भी मगरमच्छ होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिसे ध्यान में रखकर वन विभाग अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी ने बताया कि अभी फिलहाल एक ही मगरमच्छ मिला है, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर रखा हुआ था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version